SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI में टक्कर, भारत में लाइव कैसे देखें मुकाबला
SA vs AUS Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद अब एकदिवसीय सीरीज का समय है। दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा। टी20 सीरीज में कड़ी टक्कर हुई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली थी।
चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से दोनों ही टीमों ने 50 ओवर का प्रारूप नहीं खेला है, ऐसे में इस फॉर्मेट में फिर से एक-दूसरे को ढलने का प्रयास करना होगा। टी20 सीरीज में जीत दर्ज करने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त रहेगी और उस मोमेंटम को आगे लेकर जाने का प्रयास रहेगा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम की तरफ से टी20 सीरीज में धमाल मचाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस का डेब्यू देखने को मिल सकता है। टेम्बा बवुमा और केशव महाराज जैसे खिलाड़ी आने से दक्षिण अफ्रीकी टीम को और मजबूती मिलने वाली है, ऑस्ट्रेलिया के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है।
SA vs AUS: कैसी होगी पिच
कैर्न्स में पिच बैटिंग के लिए अच्छी होने की संभावना है, टी20 सीरीज में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, गेंदबाजों की पिटाई हुई थी। इस बार भी गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ सकती है। दोनों टीमों की तरफ से पहले मैच में जीत दर्ज कर लीड हासिल करने का प्रयास रहेगा।
SA vs AUS: लाइव कहां देखें
भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत सुबह 10 बजे हो जाएगी और टॉस का समय 9:30 रहेगा। मुकाबला का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर भी इस मैच का प्रसारण किया जाएगा। जियो+हॉटस्टार पर मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।
दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बवुमा (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, नांद्रे बर्गर, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, सेनुरन मुथुसामी, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, क्वेना माफाका
ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वारर्शुइस, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, एलेक्स केरी, ज़ेवियर बार्टलेट












Click it and Unblock the Notifications