SA 20 लीग में नीलामी के बाद तैयार हुई 'IPL' की 6 टीमें, कौन बिका सबसे महंगा, कौन रहा अनसोल्ड

नई दिल्ली, 20 सितंबर: दक्षिण अफ्रीका की SA 20 लीग को लेकर भारत में भी काफी उत्सुकता है क्योंकि आईपीएल फ्रेंचाइजी ने यहां की टीमों को खरीदा हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी का दक्षिण अफ्रीका में विस्तार उत्सुकता पैदा करता है। इस लीग की सभी छह टीमों को आईपीएल फ्रेंचाइजी ने ही खरीदा हुआ है। लीग के पहले ऑक्शन के लिए 314 खिलाड़ियों के नाम थे। 6 टीमों के बीच खिलाड़ियों को लेकर बिडिंग प्रोसेस हुई और इस दौरान टेंबा बावुमा, डीन एल्गर जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड ही रह गए।

टीम के मालिकों पर एक नजर डालते हैं-

टीम के मालिकों पर एक नजर डालते हैं-

आईपीएल का इस लीग से कनेक्शन इंडियंस फैंस के लिए दिलचस्पी की बात है।

डरबन सुपर जायंट्स टीम के मालिक आरपीएसजी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड हैं। जॉबबर्ग सुपर किंग्स के मालिक चेन्नई सुपर किंग्स लिमिटेड हैं। ये टीम चेन्नई सुपर किंग्स का अफ्रीकी अवतार है। पार्ल रॉयल्स के मालिक रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप से हैं। इंडिया में इनके पास राजस्थान रॉयल्स टीम है। एमआई केप टाउन के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड हैं जिन्होंने भारत में मुंबई इंडियंस खरीदी हुई है।

प्रिटोरिया कैपिटल्स के मालिक JSW स्पोर्ट्स हैं तो वहीं सनराइजर्स ईस्टर्न केप के मालिक सन टीवी नेटवर्क हैं जिनके पास आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद है।

कौन बिका सबसे महंगा

कौन बिका सबसे महंगा

ट्रिस्टन स्टब्स SA 20 लीग की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्होंने R 9.1 मिलियन कमाए। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को लेने के लिए एमआई केपटाउन और जोबर्ग सुपर किंग्स के बिडिंग वॉर देखने को मिला। लेकिन उनको खरीदने का मौका सनराइजर्स इस्टर्न केप को मिला।

डीन एल्गर और कीगन पीटरसन सहित दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट सितारों को कोई लेने वाला नहीं मिला। ये वही डीन एल्गर हैं जिन्होंने देश की बजाए आईपीएल खेल रहे अपने देश के साथियों के प्रति आलोचनात्मक रवैया अपनाया था। दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के कप्तान टेम्बा बावुमा भी ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो के साथ अनसोल्ड हो गए।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन और न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम को भी बाद के राउंड में खरीददार मिला।

लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी-

लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी-

लीग के सबसे महंगे खिलाड़ियों पर बात करें तो ये इस प्रकार रहे-

ट्रिस्टन स्टब्स - R 9.2 मिलियन - सनराइजर्स ईस्टर्न केप

रिले रोसौव - R 6.9 मिलियन - प्रिटोरिया कैपिटल्स
मार्को येन्सन - R 6.1 मिलियन - सनराइजर्स इस्टर्न केप
वेन पार्नेल - R 5.6 मिलियन - प्रिटोरिया कैपिटल्स
डोनावन फरेरा - R 5.5 मिलियन - जॉबबर्ग सुपर किंग्स
सिसांडा मगला - R 5.4 मिलियन - सनराइजर्स पूर्वी केप
हेनरिक क्लासेन - R 4.5 मिलियन - डरबन सुपर जायंट्स
रीजा हेंड्रिक्स - R 4.5 मिलियन - जॉबबर्ग सुपर किंग्स
तबरेज शम्सी - R 4.3 मिलियन - पार्ल रॉयल्स
ड्वेन प्रिटोरियस - R 4.1 मिलियन - डरबन सुपर जायंट्स

SA 20 लीग की पूरी स्क्वॉड इस प्रकार है-

SA 20 लीग की पूरी स्क्वॉड इस प्रकार है-

डरबन सुपर जायंट्स-

कुल 17 खिलाड़ी, ओवरसीज 6 खिलाड़ी

बल्लेबाज: हेनरिक क्लासेन, जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज), मैथ्यू ब्रीट्जके, क्विंटन डी कॉक

ऑलराउंडर: ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कीमो पॉल (वेस्टइंडीज), वियान मुल्डर, क्रिश्चियन जोंकर, जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज)

गेंदबाज: काइल एबॉट, साइमन हार्मर, जूनियर डाला, दिलशान मधुशंका (श्रीलंका), रीस टॉपली (इंग्लैंड), पेनेलन सुब्रायन

जॉबबर्ग सुपर किंग्स

जॉबबर्ग सुपर किंग्स

कुल 17 खिलाड़ी, ओवरसीज 7 खिलाड़ी

बल्लेबाज: फाफ डु प्लेसिस, डोनावन फरेरा, जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), काइल वेरेने, ल्यूस डू प्लॉय

ऑलराउंडर: जॉर्ज गार्टन (इंग्लैंड), लुईस ग्रेगरी (इंग्लैंड), रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज)

गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज), लिजाद विलियम्स, कालेब सेलेका, नांद्रे बर्गर, मालूसी सोबोटो, महेश थीक्षाना (श्रीलंका), गेरलैंड कोएत्जी

एमआई केप टाउन

एमआई केप टाउन

कुल 17 खिलाड़ी, विदेशी 6 खिलाड़ी

बल्लेबाज: रासी वैन डेर डूसन, डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेलटन, ग्रांट रूलोफसेन, वेब्ले मार्शल

ऑलराउंडर: ओडियन स्मिथ (वेस्टइंडीज), जॉर्ज लिंडे, डुआन जानसेन, डेलानो पोटगाइटर, राशिद खान (अफगानिस्तान), लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड), सैम कुरेन (इंग्लैंड)

गेंदबाज: बेउरन हेंड्रिक्स, ओली स्टोन (इंग्लैंड), वकार सलामखिल (अफगानिस्तान), जियाद अब्राहम, कगिसो रबाडा।

पार्ल रॉयल्स

पार्ल रॉयल्स

17 खिलाड़ी, विदेशी: 5 खिलाड़ी

बल्लेबाज: जेसन रॉय (इंग्लैंड), इयोन मोर्गन (इंग्लैंड), डेन विलास, मिथसेल वैन ब्यूरेन, विहान लुबे, जोस बटलर (इंग्लैंड), डेविड मिलर।

ऑलराउंडर: फेरिस्को एडम्स, इमरान मनैक, कोडी यूसुफ, ईवन जोन्स।

गेंदबाज: तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी, बी जोर्न फोर्टुइन, रेमन सिममंड्स (वेस्टइंडीज), ओबेद मैककॉय (वेस्टइंडीज), कॉर्बिन बॉश।

प्रिटोरिया कैपिटल्स

प्रिटोरिया कैपिटल्स

17 खिलाड़ी, विदेशी: 6 खिलाड़ी

बल्लेबाज: रिले रोसौव, फिल साल्ट (इंग्लैंड), कुसल मेंडिस (श्रीलंका), विल जैक (इंग्लैंड), कैमरून डेलपोर्ट, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मरैस।

ऑलराउंडर: जेम्स नीशम (न्यूजीलैंड), वेन पार्नेल, ईथन बॉश, शेन डैड्सवेल

गेंदबाज: जोश लिटिल (आयरलैंड), आदिल राशिद (इंग्लैंड), शॉन वॉन बर्ग, डेरिन डुपाविलॉन, एनरिक नॉर्टजे, माइकल प्रिटोरियस।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप

सनराइजर्स ईस्टर्न केप

17 खिलाड़ी, विदेशी: 7 खिलाड़ी

बल्लेबाज: ट्रिस्टन स्टब्स, सरेल इरवी, जॉर्डन कॉक्स (इंग्लैंड), एडम रॉसिंगटन (इंग्लैंड), मार्क्स एकरमैन, एडेन मार्कराम।

ऑलराउंडर: मार्को जेनसेन, सिसांडा मगला, ब्रायडन कार्स (इंग्लैंड), जेजे स्मट्स, टॉम एबेल (इंग्लैंड), आया गकामाने, रूफ वैन डेर मेर्वे, जेम्स फुलर (इंग्लैंड)।

गेंदबाज: मेसन क्रेन (इंग्लैंड), जुनैद दाऊद, ओटनील बार्टमैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+