शतक जड़ने वाले Ruturaj Gaikwad की पत्नी खूबसूरती में एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी
Ruturaj Gaikwad, Love Story: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का जलवा देखने को मिला। गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा। रायपुर के एसवीएनएस इंटरनेशनल स्टेडियम में गायकवाड़ ने 77 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की।
गायकवाड़ ने जड़ा करियर का पहला शतक (Ruturaj Gaikwad, Love Story)
नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद वह 10वें ओवर में क्रीज पर आए। उन्होंने मार्को यानसेन की गेंद पर चौका लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की। इसके बाद गायकवाड़ ने दिग्गज विराट कोहली के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और दोनों ने नियमित रूप से स्ट्राइक रोटेट करते हुए तेजी से रन जोड़े। गायकवाड़ ने 34वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए और यानसेन की गेंद पर ही 105 रन (83 गेंद) बनाकर आउट हो गए।

गायकवाड़ की पत्नी भी हैं क्रिकेटर
दिसंबर 2023 के बाद टीम में वापसी कर रहे गायकवाड़ के लिए यह शतक बेहद अहम है। सीरीज के पहले मैच में केवल 8 रन बनाने के बाद यह पारी उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगी। यह उनके लिस्ट-ए करियर का 18वां शतक भी है, जो उनकी शानदार फॉर्म को बताता है। ऋतुराज गायकवाड़ की सफलता में उनकी निजी जिंदगी का भी अहम रोल है। ऋतुराज की पत्नी उत्कर्षा पवार भी एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, जो महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं।
कौन हैं गायकवाड़ की पत्नी
13 अक्टूबर 1998 को जन्मी उत्कर्षा एक ऑल-राउंडर हैं। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया और 2015-16 सीज़न में महाराष्ट्र के लिए सीनियर इंटर-स्टेट डेब्यू किया। वह फिलहाल पुणे में न्यूट्रिशन और फिटनेस साइंसेज (INFS) में अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं। क्रिकेट में उनके नाम 39 लिस्ट-ए गेम्स में 28 विकेट और 45 टी20 मैचों में 26 विकेट दर्ज हैं।
ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
ऋतुराज और उत्कर्षा की प्रेम कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई, जब ऋतुराज ने इंस्टाग्राम पर उत्कर्षा को मैसेज किया। यह साधारण शुरुआत जल्द ही एक खूबसूरत रिश्ते में बदल गई। दो साल तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़े ने 3 जून 2023 को महाराष्ट्र के महाबलेश्वर स्थित ले मेरिडियन रिजॉर्ट में शादी कर ली। उनकी शादी क्रिकेट और प्यार का एक सुंदर मेल थी।












Click it and Unblock the Notifications