राजस्थान की जीत में जोस बटलर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 1, 2 या 3 नहीं... बना डाले इतने रिकॉर्ड
क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराकर 14 साल बाद आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अहमदाबाद, 28 मई। क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराकर 14 साल बाद आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब टूर्नामेंट का निर्णायक मुकाबला रविवार, 29 मई को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान की इस जीत के सबसे बड़े हीरो शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) रहे।
Recommended Video
बटलर ने तूफानी पारी खेलते हुए 60 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 लंबे-लंबे छक्के जड़े। मौजूदा आईपीएल सीजन में जोस का ये चौथा शतक रहा। अपनी इस पारी के साथ ही जोस ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बना डाले। चलिए आपको बताते हैं, राजस्थान और बैंगलोर के मैच में बने कुछ सबसे खास रिकॉर्ड्स...

जोस द बॉस ने रचा इतिहास
आईपीएल के 15वें सीजन में जोस बटलर अभी तक 16 पारियों में 824 रन बना चुके हैं। ये पहला मौका है, जब एक सीजन में इंग्लैड के किसी खिलाड़ी ने 800+ रन बनाए हो। साथ ही एक सीजन में 800+ रन बनाने वाले जोस टूर्नामेंट के इतिहास के केवल तीसरे खिलाड़ी है। उनसे पहले 2016 में विराट कोहली ने आरसीबी के लिए (973) और उसी साल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर ने 848 रन बनाए थे।

शतकों के शहंशाह बटलर
एक सीजन में चार शतक लगाने वाले बटलर सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले साल 2016 में कोहली ने आरसीबी के लिए बतौर कप्तान चार शतक लगाए थे। साथ ही जोस बटलर आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जोस ने आईपीएल के इतिहास में 5 शतक लगाए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (5) और क्रिस गेल (6) का नाम आता है।
जोस बटलर प्लेऑफ में शतक लगाने वाले केवल छठे खिलाड़ी है।
प्लेऑफ में शतक लगाने वाले खिलाड़ी:
स्कोर खिलाड़ी टीम साल मैच
122 वीरेंद्र सहवाग PBKS v CSK 2014 क्वालिफायर-2
117* शेन वॉटसन CSK v SRH 2018 फाइनल
115* ऋद्धिमान साहा PBKS v KKR 2014 फाइनल
113 मुरली विजय CSK v DC 2012 क्वालिफायर-2
112* रजत पाटीदार RCB v LSG 2022 एलिमिनेटर
106* जोस बटलर RR v RCB 2022 क्वालिफायर-2

टी20 में 350 छक्के पूरे
जोस बटलर टी20 क्रिकेट में 350 छक्के लगाने वाले 19वें और इंग्लैंड के केवल तीसरे खिलाड़ी बने। आरसीबी के खिलाफ जोस के बल्ले से छह छक्के देखने को मिले। फटाफट क्रिकेट में बटलर ने 314 मैच खेलते हुए 354 छक्के जड़े है। उनसे पहले इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में 350 छक्के लगाने का रिकॉर्ड एलेक्स हेल्स (365) और इयोन मॉर्गन (352) के नाम पर दर्ज है।
आईपीएल 2022 में बटलर 16 मैचों में 45 छक्के लगा चुके हैं। एक सीजन में अभी तक राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी भी खिलाड़ी ने इतने छक्के नहीं लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications