RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स टीम ने क्यों पहनी आज पिंक जर्सी? कारण जानकर हो जाएंगे गदगद
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स आज घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। इस मैच में रॉयल्स के प्लेयर्स की जर्सी का रंग बदल गया है। राजस्थान रॉयल्स पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी है। इसके पीछे एक बड़ा कारण भी है।
टॉस आज कुछ मिनट देरी से देखने को मिला। टॉस के समय होस्ट अंजुम चोपड़ा ने बताया कि आज क्या ख़ास है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने क्यों पिंक जर्सी पहनी है। वहां पिंकी नामक एक महिला भी खड़ी थीं, उन्होंने दोनों कप्तान हार्दिक पांड्या और रियान पराग को सम्मानित किया।

महिला सशक्तिकरण के तहत पिंक प्रॉमिस अभियान पिछले साल शुरू किया गया था। ग्रामीण भारत में जो महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं, उनके सम्मान के लिए यह प्रोग्राम चलाया गया है। इसे सपोर्ट करने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने हर टिकट पर 100 रुपये का योगदान अपनी तरफ से दिया है।
हर छक्के के लिए भी अलग से एक प्रोग्राम है, जो सोलर पावर को लेकर है। सांभर क्षेत्र में छह घरों को सोलर पावर से रोशन किया जाएगा। महिलाओं को आगे बढाने के लिए राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पिंक प्रॉमिस अभियान चलाया जा रहा है। इस वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जर्सी भी पिंक कलर की फनी है।












Click it and Unblock the Notifications