'हमें अभी भी कोहिनूर की वापसी का इंतजार है', मैच के बीच सुनील गावस्कर ने ब्रिटिश कॉमेंटेटर से मांगा मशहूर हीरा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो गया है, जिसके 20 मैच खेले जा चुके हैं। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग में इस साल 10 टीमों के हिस्सा लेने की वजह से यह टूर्नामेंट पहले से ज्यादा रोमांचक हो गया है। इस टूर्नामेंट में सिर्फ दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी ही हिस्सा नहीं लेते हैं बल्कि फैन्स के लिये प्रसारण को मजेदार बनाने के लिये खेल जगत का बेस्ट कॉमेंट्री पैनल भी इसमें हिस्सा लेता हुआ नजर आता है। इसकी वजह से फैन्स को न सिर्फ मजेदार फैक्टस का पता चलता है बल्कि उनकी बातें भी इसे रोमांचक बनाती हैं।

Sunil Gavaskar

आईपीएल 2022 के कॉमेंट्री पैनल में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के साथ ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के कई जाने-माने नाम भी शामिल हैं। रविवार को राजस्थान और लखनऊ सुपरजाएटंस के बीच खेले गये मैच में भी सुनील गावस्कर और इंग्लिश कॉमेंटेटर के बीच ऐसी ही कुछ बातचीत देखने को मिली जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।

और पढ़ें: LSG vs RR: विकेट का चौका लगाकर चहल ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बॉलर बने

ब्रिटिश कॉमेंटेटर से वापस मांगा कोहिनूर हीरा

ब्रिटिश कॉमेंटेटर से वापस मांगा कोहिनूर हीरा

सुनील गावस्कर अपनी हाजिरजवाबी के लिये काफी मशहूर हैं फिर चाहे वो मैदान पर हो या फिर कॉमेंट्री बॉक्स, वो अपनी बयानबाजी से लोगों को खुश करते नजर आते हैं। रविवार को राजस्थान और लखनऊ के बीच खेले गये मैच के दौरान भी यही देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मैच ब्रेक के दौरान टीवी स्क्रीन पर मरीन ड्राइव का खूबसूरत नजारा दिख रहा है और उसके पीछे सुनील गावस्कर और ब्रिटिश कॉमेंटेटर एलन विलिकिन्स की बातचीत सुनी जा सकती है।

अगर जान-पहचान हो तो वापस दिला दो हीरा

अगर जान-पहचान हो तो वापस दिला दो हीरा

सुनील गावस्कर इस वीडियो में मरीन ड्राइव की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उसकी तुलना ब्रिटेन की महारानी के नेकलेस से करते हैं। इस दौरान गावस्कर ने एलन विल्किंस से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि जब हम महारानी के नेकलेस की बात कर रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि हम अब भी कोहिनूर हीरे के वापस भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं। गावस्कर के इस बयान पर दोनों हंसते हुए नजर आये लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे बढ़कर कहा कि अगर ब्रिटिश सरकार में उनकी कोई जान-पहचान हो तो वो उनसे बात कर अमूल्य हीरो को वापस लौटाने की विनती कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

गौरतलब है कि सुनील गावस्कर के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग गावस्कर के इस बयान का लुत्फ उठा रहे हैं तो दोनों के बीच हुई मजेदार बातचीत पर फैन्स अलग-अलग प्रतिकिया दे रहे हैं। दोनों के बीच बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+