LSG vs RR: विकेट का चौका लगाकर चहल ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बॉलर बने

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 20वां मैच वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम के बीच खेला गया, जिसमें राजस्थान की टीम ने चहल की गेंदबाजी के दम पर 3 रन की नजदीकी जीत हासिल की। राजस्थान और लखनऊ के बीच खेले गये इस मैच में रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में सुपरजाएंटस की टीम 162 रन ही बना सकी और 3 रनों से मैच हार गई।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

राजस्थान रॉयल्स के लिये इस सीजन शानदार गेंदबाजी कर रहे युजवेंद्र चहल ने इस मैच में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट हॉल लेकर अपनी टीम को मैच जिताने में अहम योगदान दिया।

और पढ़ें: IPL के इतिहास में ऐसे आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने अश्विन, जानें क्या था कारण

पर्पल कैप लेकर चहल ने पूरे किये 150 विकेट

पर्पल कैप लेकर चहल ने पूरे किये 150 विकेट

युजवेंद्र चहल ने क्विंटन डिकॉक, आयुष बदौनी, क्रुणाल पांड्या और दुष्मंता चमीरा का विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली है। चहल ने 4 मैचों में 11 विकेट हासिल कर उमेश यादव को पीछे छोड़ा है। इसके साथ ही युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिये हैं और ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज बन गये हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

युजवेंद्र चहल आईपीएल में 150 विकेट हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गये हैं और उन्होंने इस मामले में ड्वेन ब्रावो (137), अमित मिश्रा (140), पीयूष चावला (156) और हरभजन सिंह (159) को पीछे छोड़ा है। युजवेंद्र चहल ने 118 पारियों में 150 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है औऱ सबसे तेज ऐसा करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गये हैं। इस फेहरिस्त में अमित मिश्रा (140), पीयूष चावला (156) और हरभजन सिंह (159) का नाम भी शामिल है।

चहल ने की हरभजन के रिकॉर्ड की बराबरी

चहल ने की हरभजन के रिकॉर्ड की बराबरी

युजवेंद्र चहल IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले 5वें गेंदबाज बन गये हैं और हरभजन की बराबरी कर ली है। इस फेहरिस्त में ड्वेन ब्रावो (173), लसिथ मलिंगा (170), अमित मिश्रा (166), पीयूष चावला (157) का नाम शामिल है। युजवेंद्र चहल के शानदार प्रदर्शन के चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम को आखिरी ओवर के रोमांच में 3 रनों से मात दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+