RR vs LSG: लखनऊ ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, 4 बदलाव के साथ उतरी टीमें

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 20वां मैच वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं, जहां पर लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम जीत की हैट्रिक लगाकर इस मैच में पहुंची है तो वहीं पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 में से 2 मैचों में जीत हासिल की है। आरसीबी के खिलाफ खेले गये आखिरी मैच में भी राजस्थान रॉयल्स की टीम लगभग जीत हासिल कर चुकी थी लेकिन आखिरी के ओवर्स में मैच हाथ से निकल गया।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

ऐसे में इस मैच में फैन्स को थ्रिलर का तड़का देखने को मिल सकता है। उल्लेखनीय है कि वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान की टीम ने 14 मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ 6 मैचों में जीत मिली है, तो वहीं पर लखनऊ सुपर जाएंटस ने एक मैच खेला है जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है।

और पढ़ें: बेकार गया सूर्यकुमार का संघर्ष, मुंबई को मिली लगातार चौथी हार, RCB ने लगाई जीत की हैट्रिक

लखनऊ ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी राजस्थान

लखनऊ ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी राजस्थान

वानखेड़े के मैदान की बात करें तो यहां पर खेले गये अब तक के सभी मैचों में ओस का हमला देखने को मिला है और कई खिलाड़ियों ने इसे स्वीमिंग पूल भी करार दिया है। इसी को देखते हुए जब लखनऊ सुपरजाएंटस के लिये कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता तो पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राहुल ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले के पीछे ओस को कारण बताया और कहा कि यहां पर दूसरी पारी में ओस आती है और गेंद काफी गीली हो जाती है। तो हम चाहेंगे कि उस वक्त हम बल्लेबाजी में फायदा उठा सकें।

4 बदलावों के साथ उतरी टीमें

4 बदलावों के साथ उतरी टीमें

वहीं राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने भी कहा कि अगर वो टॉस जीतते तो वो भी पहले गेंदबाजी के लिये जाते, हालांकि पिच काफी सूखी हुई है, तो ऐसे में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है और बल्लेबाजों में काफी मदद मिलेगी, तो हम उन बातों पर ध्यान नहीं देंगे जो हमारे कंट्रोल में नहीं हैं। लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने इस मैच में दो बदलाव करते हुए मार्कस स्टॉयनिस और दुष्मंता चमीरा को प्लेइंग 11 में शामिल किया है तो वहीं पर एंड्रयू टॉय और एविन लुईस को आराम दिया गया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी दो बदलाव करते हुए नवदीप सैनी की जगह कुलदीप सेन और यशस्वी जायसवाल की जगह रासी वैन डार दुसैं को मौका दिया है।

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, रस्सी वैन डेर डूसन, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, कुलदीप सेन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+