RR vs LSG: खराब फील्डिंग का लखनऊ ने भुगता खामियाजा, हेटमायर ने छुड़ाये छक्के

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 20वां मैच लखनऊ सुपर जाएंटस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम को खराब फील्डिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली लखनऊ सुपरजाएंटस के लिये उसके बॉलर्स ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और एक समय पर राजस्थान रॉयल्स की टीम के 4 विकेट महज 67 रन पर चटका दिये थे और बल्लेबाजी में दबाव बना दिया।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

इसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम 15 ओवर्स में 4 विकेट खोकर सिर्फ 92 रन ही बना सकी थी और ऐसा लग रहा था कि राजस्थान की टीम 150 रन के स्कोर को भी पार नहीं कर सकेगी, हालांकि यहां पर शिमरोन हेटमायर ने गियर बदला और 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर टीम को 165 रन तक पहुंचा दिया।

और पढ़ें: DC vs KKR: दिल्ली के लिये डेविड वॉर्नर ने 9 साल बाद ठोंका अर्धशतक, नाम किया खास रिकॉर्ड

खराब फील्डिंग ने डुबोई लखनऊ की नैया

खराब फील्डिंग ने डुबोई लखनऊ की नैया

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया है और जीत के लिये 166 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि राजस्थान को इस स्कोर तक पहुंचाने में लखनऊ सुपरजाएंटस की खराब फील्डिंग का बड़ा हाथ रहा जिसने 2 आसान से कैच छोड़ कर राजस्थान की टीम को वापसी करने का मौका दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिये देवदत्त पाड्डिकल ने 29 रनों का योगदान दिया लेकिन चौथे ही ओवर में उनका आसान सा कैच रवि बिश्नोई के हाथों में आया था जिसे वो पकड़ नहीं सके और जो टीम पावरप्ले में बिखर सकती थी वो उस मौके पर बच गई।

14 रन पर छूटा था हेटमायर का कैच

14 रन पर छूटा था हेटमायर का कैच

वहीं 67 रन के स्कोर पर जब राजस्थान की टीम ने 4 विकेट खो दिये थे तो उसे एक साझेदारी की दरकार थी और यहीं पर रविचंद्रन अश्विन (28) -शिमरोन हेटमायर के साथ वही बुनते नजर आ रहे थे। 14वें ओवर में कृष्णप्पा गौथम गेंदबाजी करने आये और दूसरी ही गेंद पर लॉन्ग ऑन पर कैच उठा दिया, यहां पर क्रुणाल पांड्या खड़े थे और गेंद सीधा उनके हाथों में पहुंची लेकिन वो इसे पकड़ नहीं सके और ये उनकी टीम को काफी भारी पड़ा। हेटमायर इस वक्त महज 14 रन के स्कोर पर थे लेकिन जैसे ही उन्हें जीवनदान मिला उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए 39 गेंदों में एक चौके और 6 छक्कों की दम पर नाबाद 59 रनों की पारी खेल डाली और अपनी टीम के स्कोर को 165 पर पहुंचा दिया।

गौथम ने एक ही ओवर में झटके थे दो विकेट

गौथम ने एक ही ओवर में झटके थे दो विकेट

लखनऊ सुपरजाएंटस के लिये कृष्णप्पा गौथम और जेसन होल्डर ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किये तो वहीं पर आवेश खान के खाते में एक विकेट आया। जेसन होल्डर ने फॉर्म में चल रहे जोस बटलर को पावरप्ले के अंदर बोल्ड कर बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका तो वहीं पर कृष्णप्पा गौथम ने एक ही ओवर में दो विकेट झटक कर राजस्थान रॉयल्स की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया जिसकी वजह से राजस्थान की टीम बीच के ओवर्स में तेजी से रन नहीं बना सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+