IPL 2025 का बादशाह कौन? साल 2008 से लेकर 2025 तक इन टीमों ने जीती है ट्रॉफी, देखें लिस्ट
IPL Winners List 2008 to 2025: साल 2008 में आयोजित पहला IPL सीजन एक नए युग की शुरुआत था, जिसने क्रिकेट को न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में एक नई पहचान दी। इस लीग ने क्रिकेट के फॉर्मेट, खिलाड़ियों की प्रतिभा, टीमों की रणनीति और दर्शकों के क्रिकेट प्रेम को पूरी तरह से बदल दिया। आइए आईपीएल के सफर पर एक नजर डालते हैं।
साल 2025 में आरसीबी ने जीता खिताब (IPL Winners List 2008 to 2025)
आईपीएल 2025 का खिताब आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है, जिससे उनके 18 साल के इंतजार का अंत हुआ। विराट कोहली RCB की टीम के साथ शुरू से ही रहे हैं। आरसीबी इस बार पहली बार चैंपियन बने। यह जीत विराट कोहली के करियर का सबसे बड़ा पल साबित हुआ। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के विश्व प्रसिद्ध नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जहां RCB ने पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से मात दी।

IPL का पहला खिताब (2008-2009)
आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था। शेन वॉर्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहला आईपीएल खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने राजस्थान को आईपीएल की नई ताकत के रूप में स्थापित कर दिया। अगले साल 2009 में आईपीएल का टूर्नामेंट लोकसभा चुनाव के कारण दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया। इस बार खिताब डेक्कन चार्जर्स ने जीता, जिन्होंने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 रन से हराया। इस तरह IPL ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत की।
धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स का कमाल (2010-2013)
साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहला आईपीएल खिताब जीता। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर चेन्नई ने अपनी ताकत दिखाई। अगले साल 2011 में चेन्नई ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार खिताब का बचाव किया। फाइनल में आरसीबी को हराकर धोनी की टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। साल 2012 में चेन्नई फिर फाइनल में पहुंची लेकिन इस बार कोलकाता नाइटराइडर्स ने गौतम गंभीर की कप्तानी में ट्रॉफी को अपने नाम किया।
साल 2013 से 2015 तक इन टीमों का धमाल
2013 में चेन्नई ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई, लेकिन मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में उन्हें हराकर पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया और 2010 फाइनल की हार का बदला लिया। साल 2014 में पंजाब किंग्स पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऋद्धिमान साहा के शतक के बावजूद उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने दूसरी बार आईपीएल खिताब जीता। अगले साल मुंबई इंडियंस ने फिर से फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया और दूसरी बार ट्रॉफी उठाई।
सनराइजर्स हैदराबाद का जलवा और मुंबई इंडियंस का दबदबा
साल 2016 में डेविड वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में विराट कोहली की आरसीबी को 8 रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता। वार्नर की विस्फोटक पारी और टीम के दमदार प्रदर्शन ने हैदराबाद को ट्रॉफी दिलाई। साल 2017 में मुंबई इंडियंस ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राइजिंग पुणे वॉरियर्स को केवल एक रन से हराकर अपना तीसरा खिताब जीता। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी।
चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी
दो साल के प्रतिबंध के बाद साल 2018 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने जोरदार वापसी की। शेन वॉटसन के तूफानी शतक की मदद से चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता। अगले साल चेन्नई फिर फाइनल में पहुंची, लेकिन मुंबई इंडियंस ने एक रन से जीत हासिल कर चौथी बार खिताब जीता। 2020 में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हराकर पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया। साल 2021 में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 27 रन से हराकर अपनी चौथी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। यह जीत धोनी की कप्तानी में चेन्नई के लिए बेहद खास थी क्योंकि टीम ने प्रतिबंध के बाद खुद को फिर से शीर्ष पर स्थापित किया।
नई टीम गुजरात टाइटंस का धमाल
साल 2022 में आईपीएल में दो नई टीमें शामिल हुईं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात ने अपने डेब्यू सीजन में ही धमाल मचा दिया और राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में हराकर खिताब जीता। अगले साल 2023 में गुजरात टाइटंस फिर से फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने बारिश के बीच 5 विकेट से जीत हासिल कर अपना पांचवां IPL खिताब अपने नाम किया। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन की शानदार पारी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई।
कोलकाता नाइटराइडर्स की वापसी
IPL 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स ने हैदराबाद को हराकर तीसरी बार IPL का खिताब जीता। इस जीत ने केकेआर की फिर से शक्ति और टीम के मजबूत नेतृत्व को साबित किया। गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम ने यह खिताब जीता था, और उनकी इस सफलता के बाद उन्हें भारतीय टीम का मुख्य कोच भी नियुक्त किया गया।
-
Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आज के मैच में कितने पेड़ लगे- RCB vs SRH -
RCB vs SRH: आरसीबी ने पहले ही मैच में हाथों में काली पट्टी क्यों पहनी? काफी दुखद वजह आई सामने -
RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, कोहली की धुआंधार बैटिंग -
Ananya Birla 2.25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं स्टेडियम? मैच से पहले ही छा गईं बिड़ला खानदान की लाडली -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH -
IPL 2026: बेंगलुरु में RCB के मैच से पहले विधायकों का क्यों फूटा गुस्सा? स्पीकर ने सरकार को दिया कड़ा निर्देश -
रातोंरात चमकी RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला की किस्मत, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स में 400 फीसदी का उछाल -
IPL 2026 में आर अश्विन का धमाकेदार कमबैक! टूर्नामेंट के लिए हो गया कमेंट्री पैनल का ऐलान, चेक करें LIST -
RCB vs SRH: 10.75 करोड़ की कीमत पाने वाले भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास! पुरानी टीम के खिलाफ जड़ेंगे दोहरा शतक -
IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आईपीएल में आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- RCB vs SRH -
RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में फिर मचेगा गदर! होगी चौके-छक्कों की बारिश? पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने












Click it and Unblock the Notifications