RCB vs DC: दिल्ली के खिलाफ कोहली ने बनाया विराट रिकॉर्ड, रोहित शर्मा भी छूट गए पीछे
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। रविवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रही। इसके साथ ही दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह बेहद ही मुश्किल हो गई है।
कोहली का जोश हाई
बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक अलग ही लय में नजर आए। हालांकि उन्होंने बल्ले से ज्यादा रनों का योगदान नहीं दिया। विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ 13 गेंद पर 27 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्के जड़ने का काम किया। मैदान पर विराट कोहली का जोश एकदम हाई देखने को मिला।

रोहित को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने 27 रनों की परी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में विराट कोहली के नाम अब 1057 रन हो गए हैं। विराट कोहली आईपीएल में दिल्ली की टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित शर्मा ने आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ अभी तक 1034 रन बनाए हैं।
डेविड वॉर्नर हैं टॉप पर
विराट कोहली ने रविवार को 27 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को पछाड़ दिया। विराट कोहली अब दिल्ली के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं अगर आईपीएल की किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने की रिकॉर्ड की बात करें तो यह रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम है। डेविड वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे अधिक 1134 रन बनाए हैं।
चौथे स्थान पर कोहली
पंजाब किंग्स के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने 1093 रन बनाया है। जबकि रोहित शर्मा ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने का काम किया है। रोहित शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ अपने आईपीएल करियर में 1070 रन जड़े हैं। वहीं विराट कोहली अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1057 रन जड़कर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications