WPL 2023 DC vs RCB: लैनिंग और शेफाली ने उड़ाए गेंदबाजों के होश, 87 गेंदों में जड़ दिए 162 रन
WPL 2023, Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals: विमेंस प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौर के बाद शैफाली वर्मा ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा।

WPL 2023, Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग के लिए विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज शानदार अंदाज में हुआ। मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी निभाई। इन दोनों की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 223 रन बनाने में सफलता हासिल की।
मेग लैनिंग ने खेली कप्तानी पारी
कप्तान मेग लैनिंग के साथ शैफाली वर्मा ने शुरुआत से ही आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमक बल्लेबाजी करना जारी रखा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पावरप्ले में 57 रन बना लिए थे। इसके बाद भी दोनों का बल्ला खामोश नहीं रहा। हीथर नाइट ने दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को क्लीन बोल्ड कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। लैनिंग ने 43 गेंद पर 72 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए।
शैफाली वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
हीथर नाइट ने मेग लैनिंग के बाद शैफाली वर्मा को भी आउट किया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर शेफाली पांचवीं गेंद पर ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट हो गईं। शेफाली ने 45 गेंद पर 84 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए। आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना ने जो भी गेंदबाजी की फेरबदल की वह टीम के हक में साबित नहीं रहा। मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार शैफाली को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कसाट, एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट, रेणुका ठाकुर सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मरिजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नौरिस।












Click it and Unblock the Notifications