IPL 2024 के लिए ये हो सकती है RCB की सबसे मजबूत प्लेइंग XI, कोहली की टीम में धुरंधरों की फौज
IPL 2024, RCB Playing 11: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के फैंस की तादाद काफी अधिक है। यही वजह है कि हर सीजन टीम से फैंस को काफी उम्मीदें होती है। लेकिन रॉयल चैलेंज बेंगलुरु अब तक एक बार भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम साल 2024 में होने वाले आईपीएल में एक बार फिर से खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
प्लेसिस की शानदार कप्तानी: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फॉफ डु प्लेसिस पिछले दो सीजन से आरसीबी का हिस्सा हैं। प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी की टीम ने पिछले सीजन बेहतर प्रदर्शन किया था। आरसीबी की टीम में ग्लेन मैक्सवेल के आ जाने से टीम की बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है। लेकिन टीम का स्पिन विभाग अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

मैच विनर्स को किया शामिल: आईपीएल मिनी ऑक्शन के दौरान आरसीबी की टीम ने कुछ बड़े नाम को अपने साथ जोड़ने का काम किया। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आरसीबी ने 11 करोड़ 50 लाख में खरीदा है। इसके अलावा भारतीय गेंदबाज यश दयाल को भी आरसीबी ने 5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। आरसीबी की टीम में लॉकी फर्ग्यूसन की भी एंट्री हुई है। फर्ग्यूसन के आ जाने से आरसीबी की तेज गेंदबाजी पहले से मजबूत दिखाई पड़ती है।
खतरनाक हुई टीम: मिनी ऑप्शन से पहले आरसीबी की टीम ने एक बड़ा ट्रेड किया था। मुंबई इंडियंस से 17 करोड़ 50 लाख वाले खिलाड़ी यानी कि कैमरून ग्रीन को आरसीबी ने अपने खेमे में कर लिया है। कैमरून ग्रीन बल्ले के अलावा गेंद के साथ भी टीम के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन की जोड़ी मिडिल ऑर्डर में आरसीबी के लिए मैच विनिंग पारियां खेल सकते हैं। ऐसे में साल 2024 में आरसीबी की टीम को हराना इतना आसान भी नहीं होने वाला है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिनी ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा: अल्जारी जोसेफ (11.50 करोड़ रुपये), यश दयाल (5 करोड़ रुपये), टॉम करन (1.5 करोड़ रुपये), लॉकी फर्ग्यूसन (2 करोड़ रुपये), स्वप्निल सिंह (20 रुपये) लाख), सौरव चौहान (20 लाख रुपये)।
बाकी प्लेयर: विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डुप्लेसिस, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, विल जाक्स, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, महिपाल लोमरोर, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, आकाश दीप, हिमांशु शर्मा, वी विजय कुमार, रजत पटीदार।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications