RCB Full Squad: कम पैसों में आरसीबी ने बनाई दमदार टीम, पहली बार चैंपियन बनने को है तैयार!

IPL 2023 Royal Challengers Bangalore Full Squad: पिछले नीलामी में आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को काफी महंगा खरीदा था। लिहाजा इस मिनी ऑक्शन में टीम की कोशिश अपने टीम को और बेहतर बनाने की थी।

Royal Challengers Bangalore

IPL 2023 Royal Challengers Bangalore Full Squad: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को रिटेन ही किया था। इसके बावजूद टीम ने ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास अब इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स मौजूद हैं, जो टीम को मजबूती देने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा रीस टॉपले के आने से टीम की गेंदबाजी भी मजबूत हुई है।

आरसीबी को अपने पहले खिताब की तलाश

आरसीबी को अपने पहले खिताब की तलाश

फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। टीम को अपने पहले खिताब का इंतजार है। आरसीबी के पास फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और हसरंगा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके बावजूद टीम बड़े मुकाबलों में जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करती नजर आई। आरसीबी ने ऑक्शन में कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदा है। विल जैक्स और रीस टॉपले जैसे खिलाड़ियों के आने से टीम पहले से भी मजबूत नजर आ रही है। आरसीबी की कोशिश आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम करने की होगी।

आरसीबी ने इन 7 खिलाड़ियों को खरीदा

आरसीबी ने इन 7 खिलाड़ियों को खरीदा

विल जैक्स- 3 करोड़ 20 लाख
रीस टॉपले- 1 करोड़ 90 लाख
राजन कुमार- 70 लाख
अविनाश सिंह- 60 लाख
सोनू यादव- 20 लाख
मनोज भांडगे- 20 लाख
हिमांशु शर्मा- 20 लाख

ऑक्शन के बाद ऐसी है आरसीबी की टीम

ऑक्शन के बाद ऐसी है आरसीबी की टीम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम- फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, और आकाश दीप,सोनू यादव, अविनाश सिंह , राजन कुमार, मनोज भंडागे, विल जैक्स, हिमांशू शर्मा, रीस टॉपली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+