Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'2-3 दिन तक सिर्फ तौलिये में रहना पड़ा था', पॉवेल ने किया IPL में पहुंचने के बाद के किस्से का खुलासा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के अब तक सीजन में लगातार दो मैचों में जीत हासिल करने में नाकाम रही है, हालांकि रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हार के बाद उसके लिये बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करना बहुत जरूरी हो गया है। अगर उसे एक भी मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिये उसकी किस्मत उसके हाथों से दूर चली जायेगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस सीजन उसके बल्लेबाजी विभाग ने काफी निराश किया है, जहां पर उसके सलामी बल्लेबाजों को छोड़ दिया जाये तो सिर्फ एक ही बल्लेबाज ने मध्यक्रम में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है।

IPL 2022

दिल्ली कैपिटल्स के लिये यह कारनामा सिर्फ रॉवमैन पॉवेल ने किया है जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी के लिये इस सीजन कई विस्फोटक पारियां खेली हैं।द दिल्ली कैपिटल्स के पॉडकास्ट के छठे एपिसोड में बतौर मेहमान बात करते हुए पॉवेल ने अपनी अच्छी फॉर्म को लेकर खुलासा किया और बताया कि किस वजह से उनके प्रदर्शन में सुधार आया है।

और पढ़ें: मुंबई को हराकर कोलकाता ने तोड़ा CSK के प्लेऑफ का सपना, बुमराह के पंजे पर भारी पड़ी कमिंस की गेंदबाजी

दिल्ली ने मुझे घर जैसा महसूस कराया

दिल्ली ने मुझे घर जैसा महसूस कराया

रॉवमैन पॉवेल ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में शामिल होने के बाद से उन्होंने घर जैसा ही महसूस किया है और इसी वजह से वो टीम के लिये अहम पारियां खेलकर अच्छा योगदान देने में कामयाब हुए हैं।

उन्होंने कहा, "कैरिबियाई द्वीपों से आने के बाद मेरे लिए यह जरूरी था कि मैं यहां पर घर जैसा महसूस करूं और दिल्ली कैपिटल्स ने मुझे अपने परिवार के एक हिस्से के रूप में स्वीकार किया है। अब मैं यहां घर जैसा महसूस करता हूं। अच्छा माहौल आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करता है। और मुझे एहसास हुआ कि टीम में हर कोई आपके पीछे है चाहे आपका दिन अच्छा रहे या नहीं और यह बहुत महत्वपूर्ण है।"

2-3 दिन तक बिना कपड़ों के रहे थे पॉवेल

2-3 दिन तक बिना कपड़ों के रहे थे पॉवेल

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ अपनी यात्रा की मजेदार शुरुआत के बारे में एक किस्सा भी साझा किया। पॉवेल ने कहा, "जब मैं मुंबई में उतरा, तो मुझे बताया गया कि एयरलाइन के पास मेरा कोई बैग नहीं है। जब मैं हवाई अड्डे से बाहर निकला तो मेरे पास केवल एक चीज थी और वह मेरा हैंड बैगेज था। मेरे पास कोई अतिरिक्त कपड़े नहीं थे इसलिए मैंने अपने होटल के कमरे में एक तौलिये में 2-3 दिन बिताए।"

पंत की बल्लेबाजी का अंदाज है शानदार

पंत की बल्लेबाजी का अंदाज है शानदार

पॉवेल ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के बारे में भी बात की। पॉवेल ने कहा, "ऋषभ पंत जिस अंदाज में खेलते हैं, कैरेबियाई द्वीपों में ऐसे बल्लेबाजों को बहुत पसंद किया जाता है। वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं। जब भी हम उसके खिलाफ (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में) खेलते हैं, तो हम उन्हें सस्ते में आउट करने के लिए मीटिंग करते हैं। और जब दिल्ली कैपिटल्स ने मेरे साथ करार किया तो ऋषभ ने मुझे बताया कि वह मुझे टीम के एक हिस्से के रूप में पाकर उत्साहित हैं और मुझे वह भूमिका देंगे जो मैं चाहूंगा। और वह अपनी बात पर कायम हैं। "

बचपन से परिवार को गरीबी से दूर करना था मेरा सपना

बचपन से परिवार को गरीबी से दूर करना था मेरा सपना

हार्ड हिटिंग बल्लेबाज ने यह भी कहा कि वह अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकालने के लिए क्रिकेट का उपयोग कर रहे हैं। टाटा आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला बुधवार, 11 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी ( मुंबई) में राजस्थान रॉयल्स से होगा।

पॉवेल ने कहा, "मैं जमैका के एक छोटे से गांव से आता हूं। मेरे गांव में अधिकांश परिवारों के लिए खेती प्राथमिक आय का साधन है। लेकिन बचपन से ही मेरा एक सपना था कि मैं अपने परिवार को क्रिकेट और शिक्षा के माध्यम से गरीबी से बाहर निकालूंगा। क्रिकेट अच्छा चल रहा है। भगवान की मुझ पर कृपा है। पेशेवर क्रिकेटर बनने से पहले मैं एक सैनिक बनने वाला था। अगर मैं क्रिकेट में सफल नहीं हो पाता तो आज मैं एक सैनिक होता।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+