मुंबई को हराकर कोलकाता ने तोड़ा CSK के प्लेऑफ का सपना, बुमराह के पंजे पर भारी पड़ी कमिंस की गेंदबाजी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 56वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला गया जहां पर करो या मरो के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा उलटफेर करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को 52 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की टीम यहां पर पिछले दो मैचों में जीत हासिल कर यहां पहुंची थी लेकिन चोटिल सूर्यकुमार यादव के बाहर होने की वजह से उसकी टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा। मैच से पहले मुंबई के फैन्स के लिये उस वक्त बुरी खबर आई जब टॉस से पहले पता चला कि उनके बायें फॉरआर्म में चोट लगी है और वो मुंबई के लिये सीजन के बचे हुए मैचों से बाहर हो गये हैं।

सूर्यकुमार यादव के न होने की वजह से मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने मध्यक्रम में रमनदीप सिंह को मौका दिया लेकिन वो इस दिग्गज बल्लेबाज की कमी को पूरी नहीं कर सके और मुंबई की टीम 52 रनों से मैच हार गई। केकेआर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 113 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

केकेआर ने मुश्किल की सीएसके की राह
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 52 रनों से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को अभी भी जिंदा रखा है और इस बड़ी जीत से अपने नेट रन रेट को बेहतर किया है। वहीं मुंबई इंडियंस की इस हार ने चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को नुकसान पहुंचाया है और अब उसका क्वालिफाई करना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। उल्लेखनीय है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये जीत के साथ किस्मत का भी सहारा चाहिये था और उसके लिये मुंबई इंडियंस को बाकी टीमों के खिलाफ जीत हासिल करने की दरकार थी। हालांकि मुंबई की इस हार ने सीएसके की राह को मुश्किल को कर दिया है, ऐसे में अगर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी 14 अंक पर पहुंच जाती है तो वहां पर नेट रन रेट के लिये दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

बुमराह की आंधी में कोलकाता के बल्लेबाज उड़े
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले 10 ओवर में 87 रनों का स्कोर खड़ा किया। लेकिन अगले 10 ओवर में जसप्रीत बुमराह की आंधी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कमर तोड़ दी और आईपीएल करियर का पहला 5 विकेट हॉल लेकर कोलकाता को 165 रन पर रोक दिया। इस दौरान बुमराह ने एक ओवर में ट्रिपल विकेट लेकेर मेडेन ओवर फेंका तो वहीं पर आखिरी ओवर में सिर्फ एक रन दिया।

मुंबई के बल्लेबाजों ने किया निराश
जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम की बल्लेबाजी ने पूरी तरह से निराश किया और ईशान किशन (51) की पारी को छोड़ दें तो कोई भी और बल्लेबाज क्रीज पर समय नहीं बिता सका। इसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम 17.3 ओवर्स में 113 रन पर ऑल आउट हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये पैट कमिंस (4 ओवर, 22 रन, 3 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की, तो वहीं पर आंद्रे रसेल (2 विकेट), वरुण चक्रवर्ती (एक विकेट) और टिम साउथी (एक विकेट) ने भी भरपूर साथ दिया। मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने 3 विकेट रन आउट के रूप में खोये।
-
MI vs KKR: रोहित की आंधी में उड़ी शाहरुख़ की टीम! 13 साल का सूखा हुआ खत्म, मुंबई का ऐतिहासिक रन चेज -
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा धांसू कीर्तिमान जिसे तोड़ना होगा नामुमकिन -
MI vs KKR: आज वानखेड़े में नाइट राइडर्स करेंगे बड़ा उलटफेर! हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
RR VS CSK: Shivam Dube को लगी किसकी नजर, IPL में आते ही थम गया बल्ला, क्या मैच देखने पहुंचीं थी बहन? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 30 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RR vs CSK -
MI vs KKR: कौन बनाएगा आज के आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन? 5 खिलाड़ियों में तूफानी टक्कर -
MI vs KKR: चिन्नास्वामी के बाद अब वानखेड़े में होगी रनों की बारिश, मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने -
IPL 2026: KKR के लिए Sunil Narine ने रचा इतिहास, रोहित ने भी जड़ा आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 30 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RR vs CSK -
RR vs CSK: IPL में पहली बार होगा ऐसा, मैच से पहले तीन खिलाड़ी बाहर? चेन्नई की बढ़ी टेंशन!












Click it and Unblock the Notifications