39 की उम्र में 19 वाली फुर्ती! रोहित ने लूटी महफिल, डाइव लगाकर थ्रो से किया मिचेल को रन आउट

रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के लिए तो चर्चा में रहते ही हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने अपनी फील्डिंग से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। 39 साल के रोहित ने मैदान पर ऐसी फुर्ती दिखाई कि हर कोई उनके प्रयास की तारीफ करने लगा।

उनके एक शानदार थ्रो ने न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल की पारी का अंत कर दिया। इस रन आउट में विकेटकीपर केएल राहुल ने भी शानदार भूमिका निभाई। बल्लेबाज को भी इस फील्डिंग पर भरोसा नहीं हुआ।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती

मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा। इसी बीच पारी के 22वें ओवर में रोहित शर्मा ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से भारत को एक अहम सफलता दिलाई। अक्षर पटेल के ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने गेंद को लेग साइड की तरफ खेला और एक रन लेने की कोशिश की।

दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल की कमी दिखाई दी। डेरिल मिचेल और फिलिप्स कुछ पल के लिए असमंजस में नजर आए। इसी का फायदा रोहित शर्मा ने उठाया। रोहित तेजी से गेंद की तरफ दौड़े और उसे उठाते हुए शानदार अंदाज में विकेटकीपर केएल राहुल की तरफ थ्रो कर दिया।

उनका थ्रो इतना सटीक था कि राहुल को गेंद पकड़कर गिल्लियां बिखेरने में जरा भी परेशानी नहीं हुई। मिचेल क्रीज तक पहुंचने में नाकाम रहे और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रोहित का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया।

मिचेल ने इस दौरान 41 गेंदों में 28 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। वह न्यूजीलैंड के उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जो भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ काफी प्रभावशाली प्रदर्शन करते रहे हैं। ऐसे में उनका विकेट भारत के लिए काफी अहम था।

विराट कोहली ने भी लपका शानदार कैच

रोहित शर्मा के शानदार रन आउट के अलावा विराट कोहली ने भी अपनी फील्डिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा। उन्होंने नाथन स्मिथ को आउट करने के लिए दूसरी स्लिप में एक बेहतरीन एक हाथ से कैच लपका। कोहली के इस प्रयास ने भारतीय टीम को एक और सफलता दिलाई। इस तरह 38 और 39 साल के दोनों भारतीय सीनियर प्लेयर्स ने मैदान पर एक अलग उदाहराण पेश किया। इससे अन्य प्लेयर्स को भी बेहतरीन फील्डिंग करने की प्रेरणा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+