रोहित शर्मा कप्तान बनने से कर रहे थे मना, जानें गांगुली ने क्या किया और वह तुरंत मान गये

Rohit Sharma and Sourav Ganguly: रोहित शर्मा को कप्तानी विराट कोहली के जाने के बाद मिली और उस समय बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली थे। रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा लेकिन वर्ल्ड कप में वह धमाकेदार तरीके से टीम को लीड कर रहे हैं।

सौरव गांगुली का कहना है कि रोहित शर्मा कप्तान नहीं बनना चाहते थे, मैंने उनको जबरदस्ती इस पोस्ट पर बैठा दिया। गांगुली ने उस समय के घटनाक्रम को लेकर एक प्रतिक्रिया दी है। कोलकाता टीवी के अनुसार सौरव दादा ने कहा कि रोहित कप्तान नहीं बनना चाहते थे।

rohit and ganguly

गांगुली ने कहा कि सभी प्रारूप में खेलने का काफी प्रेशर होने के कारण रोहित कप्तान नहीं बनना चाहते थे। एक समय ऐसा आ गया जब मैंने उनको कहा कि हाँ बोलो वरना मैं खुद आपके नाम की घोषणा कर रहा हूं। मैं खुद हूं कि उन्होंने मेरी बात मां ली और अब आगे से टीम को लीड कर रहे हैं। आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को असफलता का सामना भी करना पड़ा है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के सामने हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था।

वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में अब तक खेले गए सभी आठ मैचों में जीत का स्वाद चखा है। भारतीय टीम की नजरें अब नौवीं जीत की तरफ है। भारत और नीदरलैंड्स के बीच अगला मैच होगा, यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। टीम इंडिया का पलड़ा इस मैच में भी भारी माना जा सकता है। भारतीय टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। रोहित शर्मा भी जमकर अपने बल्ले से रन उड़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+