'ऊपर देगा तो देता हूं ना' रोहित का मुंबईया अंदाज, गेंदबाज को कहकर मारा छक्का, Video
Rohit Sharma: इस विश्वकप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं। पिछले दो मैचों में रोहित ने टीम की बल्लेबाजी को ना सिर्फ संभाला बल्कि टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रोहित ने जबरदस्त पारी खेली और अकेले दम पर टीम की बल्लेबाजी को संभाला, जिसकी बदौलत भारत ने मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित ने फिर से अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी।

वीडियो वायरल
रोहित शर्मा जिस तरह के विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं वह किसी भी गेंदबाज के लिए घातक साबित हो सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में तो रोहित शर्मा ने कहकर गेंदबाज को छक्का मारा। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच के दौरान स्टंप माइक में रोहित शर्मा की आवाज रिकॉर्ड हुई है। जिसमे वह सूर्यकुमार यादव से कहते हैं कि ऊपर देगा तो देता हूं ना। रोहित का अपनी बल्लेबाजी पर आत्मविश्वास साफ तौर पर नजर आता है। आदिल रशीद बीच के ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे और टीम के स्कोर को धीमा कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान रोहित शर्मा ने टीम की रनों की रफ्तार को बढ़ाने की कोशिश की।
लिविंग्सटन को कहकर मारा छक्का
लियम लिविंग्सटन जब गेंदबाजी करने आए तो उनके ओवर में रोहित ने कहकर छक्का मारा। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब लिविंग्सटन ने आगे गेंद डाली तो रोहित ने सीधा छक्का जड़ दिया। इसके बाद सैम करन के ओवर में भी रोहित ने छक्का लगाया और अपना स्को 50 के पार पहुंचाने के साथ भारत का स्कोर भी 100 रन के पार पहुंचा दिया।
टी-20 विश्वकप में 50 छक्के
रोहित शर्मा ने टी-20 विश्वकप में 50वां छक्का लगाया था। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के बाद रोहित शर्मा एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम टी20 विश्वकप में सर्वाधिक छक्का हैं। गेल ने 63 छक्के लगाए हैं।
बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
इस विश्वकप में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। वो कुल 248 रन बना चुके हैं। उनके आगे अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज 281, ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 255 हैं। बहरहाल रोहित के पास अभी फाइनल मुकाबले में इन दोनों को पीछे करने का मौका है।












Click it and Unblock the Notifications