T20 World Cup से ऑस्ट्रेलिया को OUT करेंगे रोहित शर्मा! तबाही मचाकर लिया 140 करोड़ भारतीयों का बदला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तहलका मचा दिया। रोहित शर्मा नई गेंद के साथ आए कंगारुओं की धुनाई कर डाली। पावरप्ले में ही भारतीय टीम के कप्तान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

एकदिवसीय वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के ऊपर रोहित शर्मा बुरी तरह टूट पड़े। उन्होंने पावरप्ले के दौरान ही पांच छक्के जमा दिए थे। मिचेल स्टार्क को रोहित शर्मा ने आड़े हाथों लिया था।

rohit sharma

स्टार्क पारी का तीसरा ओवर लेकर आए थे और रोहित शर्मा ने इस ओवर में तीन छक्कों सहित कुल 29 रन जमाए। रोहित शर्मा के आउट होने का दबाव रोहित शर्मा ने महसूस ही नहीं होने दिया। वह 18 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी जमाने में सफल रहे।

भारतीय टीम को रोहित शर्मा ने 10 ओवरों में ही 100 के पार पहुंचा दिया। फिफ्टी जड़ने के बाद भी उनका बल्ला शांत नहीं हुआ और लगातार आग उगलता चला गया। रोहित शर्मा ने छक्कों की बारिश करते हुए कंगारू गेंदबाजों को नाकों चने चबा दिए। दुर्भाग्य से वह शतक जड़ने से पहले आउट हो गए।

रोहित शर्मा के बल्ले से 41 गेंदों में 92 रनों की धांसू पारी आई। वह 8 छक्के और 7 चौके जड़ने में सफल रहे। अगर वह शतक जड़ते तो टी20 इंटरनेशनल में 6 शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन जाते। यह कीर्तिमान बनाने से वह चूक गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+