IPL 2024: रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस में 14 साल का सफर खत्म! पांड्या से ड्रेसिंग रूम में अनबन की खबर

IPL 2024, Rohit Sharma: टीम का कप्तान बदलने के बाद मुंबई इंडियंस का इस सीजन अब तक प्रदर्शन खराब रहा है। अब तक खेले गए तीन मैचों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। इन मैचों में एक मुकाबला तो घरेलू स्टेडियम वानखेड़े में ही थे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी ठीक नहीं रही है।

कप्तानी के अलावा हार्दिक पांड्या का मैदान पर बर्ताव फैन्स को पसंद नहीं आया। कई बार हार्दिक पांड्या का विरोध भी हुआ है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि सीजन के बीच में ही हार्दिक को कप्तानी से हटाते हुए वापस रोहित को कमान थमाई जाएगी।

rohit and hardik

हालांकि हार्दिक को कप्तानी से हटाने का फैसला शायद ही मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ले पाए लेकिन रोहित शर्मा को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो रोहित शर्मा का सफर अब मुंबई इंडियंस के साथ समाप्त होने वाला है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा साल 2011 से मुंबई इंडियंस की टीम में हैं।

न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक की कप्तानी से रोहित शर्मा खुश नहीं हैं। इसमें कहा गया है कि इससे ड्रेसिंग रूम में भी मनमुटाव है। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी खराब जा रहा है। दोनों के बीच कुछ फैसलों को लेकर बहस से टीम का माहौल भी ठीक नहीं चल रहा है।

गुजरात के खिलाफ मुंबई के मैच में तालमेल की कमी साफ़ दिखाई दे रही थी। हार्दिक पांड्या को देखा गया था कि वह रोहित शर्मा को गुस्से में बाउंड्री की तरफ भेज रहे थे। रोहित शर्मा सीमा रेखा पर चले भी गए थे। इसके बाद वीडियो वायरल हुआ था और हार्दिक को फैन्स ने ट्रोल किया था। ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि अगले सीजन रोहित शर्मा केकेआर से खेल सकते हैं। हालांकि ये सभी बातें रिपोर्ट्स में ही सामने आ रही हैं, सच कुछ और भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+