हार से निराश रोहित शर्मा का छलका दर्द, बोले- हमारे लिए यही कहानी रही

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 52 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह मुंबई की 11 मैचों में 9वीं हार रही। 5 बार की चैंपियन मुंबई टीम इस बार ना सिर्फ गेंदबाजी में, बल्कि बल्लेबाजी में भी फ्लाॅ रही। कोलकाता के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए, लेकिन बल्लेबाजों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। वहीं हार से निराश कप्तान रोहित शर्मा ने बयान देते हुए बताया कि इस सीजन में कहां उनसे चूक हुई है।

यह भी पढ़ें- बुमराह ने KKR को हिला डाला, पत्नी संजना गणेशन ने कहा- मेरा पति फायर है

Recommended Video

    IPL 2022: Mumbai Indians की 9वीं हार के बाद बोले Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी
    हमारे लिए यही कहानी रही

    हमारे लिए यही कहानी रही

    रोहित ने कहा, "पहले 10 ओवरों में कोलकाता ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो कमाल थी। वे पहले 10 या 11 ओवरों में 100 रन बना चुके थे, लेकिन जिस तरह से हमने वापसी की वह शानदार थी। बुमराह खास थे। यह उनकी और पूरी गेंदबाजी इकाई की ओर से शानदार प्रयास था, लेकिन बल्लेबाजों ने आज हमें निराश किया। हमारे लिए यही कहानी रही है। दोनों विभागों का लगातार प्रदर्शन अलग-अलग रहा। आज हम पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर सके।"

    गेंदबाजों ने बहुत कोशिश की

    गेंदबाजों ने बहुत कोशिश की

    डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई के लिए इशान किशन ने कोलकाता के खिलाफ 51 रन बनाए, लेकिन रोहित शर्मा विवादास्पद तरीके से आउट हो गए, जबकि तिलक वर्मा, टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड फिर से फ्लॉप हो गए। सूर्यकुमार यादव को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2022 के शेष बचे मैचों से बाहर हो चुके हैं। रोहित ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "हम किसी भी दिन उस तरह की पिच पर अच्छा स्कोर करेंगे। यह देखने के लिए कि पारी के दूसरे भाग में चीजें कैसे सामने आईं, हमारे लिए गेंदबाजों ने बहुत कोशिश की। बुमराह आज खास साबित हुए थे।"

    हमारी बैटिंग खराब थी

    हमारी बैटिंग खराब थी

    रोहित ने आगे कहा, "लेकिन जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की है, मैं उससे काफी निराश हूं। मुझे लगा कि इस पिच पर ये स्कोर ज्यादा नहीं था, लेकिन हमारी बैटिंग खराब थी। हम यहां अपना चौथा मैच खेल रहे थे, इसलिए हमें पता है कि पिच से क्या उम्मीद करनी है।'' रोहित ने कहा, "हम जानते हैं कि तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, साझेदारी नहीं की और आज हमारी तरफ से कुछ कमी रही।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+