बुमराह ने KKR को हिला डाला, पत्नी संजना गणेशन ने कहा- मेरा पति फायर है

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस को सोमवार हुए आईपीएल 2022 के 56वें मुकाबले में 52 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह मुंबई की 11 मैचों में 9वीं हार रही। हालांकि, इस दाैरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पुरान रंग दिखा, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को हिलाकर रख दिया। एक समय था जब कोलकाता 180 तक पहुंचता दिख रहा था, लेकिन बुमराह ने 5 विकेट लेकर उनकी पारी को 165 तक रोक दिया। बुमराह की तारीफ खूब हो रही है, तो इस बीच उनकी पत्नी संजना गणेशन का भी मजेदार रिएक्शन देखने को मिला।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी
Recommended Video

दिया ये रिएक्शन
बुमराह ने 4 ओवर फेंकते हुए सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट ले लिए। यह बुमराह का आईपीएल इतिहास में व्यक्तिगत ताैर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साबित हुआ। इस कारण कई पूर्व दिग्गज बुमराह की तारीफ करने में लगे हुए हैं और मान रहे हैं कि उनका फाॅर्म आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप में भी ऐसा ही दिखेगा। वहीं संजना ने बुमराह की प्रशंसा करने के लिए ट्वीट का सहारा लिया। संजना स्टेडियम में माैजूद ही थीं कि इस दाैरान उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उनके पति फायर हैं। संजना ने लिखा- Holy Moly My Hunband is fire.
खुद रखती हैं ग्लैमर इंडस्ट्री से ताल्लुक
बुमराह फायर हैं तो संजना खुद ग्लैमर इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। संजना न एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में भाग लिया था, जो एक डेटिंग बेस्ड रियलिटी शो है। संजना पुणे की रहने वाली हैं। संजना फेमिना ऑफिशियल गॉरजियस भी रही हैं। इसके अलावा संजना गणेशन एंकरिंग भी करती हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कई स्पोर्ट्स शो की मेजबानी की है, जिसमें 2021 क्रिकेट विश्व कप के दौरान 'मैच प्वाइंट' और 'चेकी सिंगल' शामिल हैं।

पिछले साल हुई थी दोनों की शादी
बुमराह पहली नजर में संजना को दिल दे बैठ थे, लेकिन इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी थी, क्योंकि दोनों कभी भी एक साथ नहीं दिखे थे। दोनों पिछले साल 15 मार्च को शादी के बंधंन में बंध गए थे। इंस्टाग्राम पर संजना के फॉलोवर्स की संख्या 7 लाख से ज्यादा है, जहां वह आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications