IPL 2022 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, रोहित ने फैंस के नाम दिया यह संदेश
नई दिल्ली, अप्रैल 25। IPL 2022 में लगातार 8 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। रविवार को लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने मुंबई को 36 रन से हरा दिया। इस हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस के लिए एक इमोशनल संदेश जारी किया है। सोमवार को ट्विटर पर रोहित शर्मा ने एक पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने कहा कि वो इस बात को स्वीकार करते हैं कि इस सीजन में उनकी टीम सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन नहीं कर सकी। रोहित ने कहा कि कभी-कभी सफल टीम भी अपने बुरे दौर से गुजरती है।

क्या रोहित शर्मा ने?
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। वहीं टीम के कप्तान रोहित शर्मा समेत कई बड़े खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। टीम के इस प्रदर्शन को लेकर रोहित ने ट्विटर पर कहा, "हमने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन ऐसा होता है, खेल के तमाम दिग्गज खिलाड़ी और टीम इस दौर से गुजरे हैं, लेकिन मुझे इस टीम से प्यार है। हम अपने फैंस की सराहना करते हैं और उन्हें यह विश्वास दिलाते हैं कि हम अपने प्रदर्शन में सुधार लाएंगे।"

रोहित की भी हो रही है आलोचना
आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के साथ-साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा की भी खूब आलोचना हो रही हऐ। सीजन के 8 मैचों में अभी तक रोहित कोई कमाल की पारी नहीं खेल पाए हैं। रविवार को लखनऊ के खिलाफ रोहित ने 39 रन की पारी खेली थी, जो इस सीजन में उनका दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 41 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से रोहित 3 बार तो 10 से नीचे के स्कोर पर आउट हो चुके हैं।
Recommended Video

रोहित का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए भी खतरा?
आपको बता दें कि रोहित शर्मा का आउट ऑफ फॉर्म रहना इस वक्त वाकई चिंता की बात है, क्योंकि रोहित ना सिर्फ मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं बल्कि टीम इंडिया के भी वो सभी फॉर्मेट के लिए कप्तान हैं। उन्हें हाल ही में यह जिजम्मेदारी दी गई है। रोहित ने आईपीएल 2022 में 19.13 की औसत से आठ पारियों में केवल 153 रन ही बना पाए हैं।
ये भी पढ़ें: पूर्व भारतीय खिलाड़ी की भविष्यवाणी, रोहित शर्मा IPL में जल्द ही करेंगे धमाकेदार वापसी












Click it and Unblock the Notifications