पूर्व भारतीय खिलाड़ी की भविष्यवाणी, रोहित शर्मा IPL में जल्द ही करेंगे धमाकेदार वापसी

नई दिल्ली, अप्रैल 24। IPL 2022 में टीम इंडिया के दो बड़े खिलाड़ी फॉर्म से जूझ रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त आईपीएल में संघर्ष कर रहे हैं। करीब आधा टूर्नामेंट बीत जाने के बाद भी इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए फॉर्म में आना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। हालांकि क्रिकेट के तमाम दिग्गज अभी भी इन दोनों प्लेयरों के फॉर्म में आने की बात कह रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी डब्ल्यूवी रमन का मानना है कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इसी टूर्नामेंट में जोरदार वापसी करेंगे।

वापसी करेगी मुंबई इंडियंस- डब्ल्यूवी रमन

वापसी करेगी मुंबई इंडियंस- डब्ल्यूवी रमन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूवी रमन का कहना है कि आईपीएल 2022 में मुंबई की लगातार हार ही रोहित शर्मा को मजबूत बनाएगी और वो जोरदार वापसी करेंगे। रमन ने कहा है, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने समय से क्रिकेट खेल रहे हैं या आप कितने अनुभवी हैं। आप हमेशा खेल और जीवन में भी सीखते रहेंगे। यह एक ऐसी जगह है जहां रोहित शर्मा और मजबूत होकर सामने आएंगे। हो सकता है कि यह समय मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के लिए कुछ बेहतर लेकर आएगा।"

रोहित को सिखाएगा यह मुश्किल समय- डब्ल्यूवी रमन

रोहित को सिखाएगा यह मुश्किल समय- डब्ल्यूवी रमन

डब्ल्यूवी रमन ने आगे कहा कि रोहित शर्मा जिस दौर से गुजर रहे हैं, वो उन्हें काफी मजबूत बनाएगा, एक बल्लेबाज के लिए वो समय बहुत ही मुश्किल भरा होता है, जब वो फॉर्म में नहीं होता, इसलिए रोहित इस समय से काफी कुछ सीखेंगे। आपको बता दें कि रोहित शर्मा इस आईपीएल में अभी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अभी तक 7 मैचों में 16.28 की औसत और 126.66 के स्ट्राइक रेट से केवल 114 रन बनाए हैं।

अभी तक एक भी मैच नहीं जीती है मुंबई इंडियंस

अभी तक एक भी मैच नहीं जीती है मुंबई इंडियंस

इस आईपीएल में अभी तक सिर्फ रोहित शर्मा का ही प्रदर्शन खराब नहीं है, बल्कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस भी इस टूर्नामेंट में अभी तक एक मैच नहीं जीत पाई है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 7 मैचों में से एक भी मैच अभी तक नहीं जीत पाई है। साथ ही रोहित शर्मा मैदान पर उस कप्तान के तौर पर भी नहीं दिख रहे हैं, जिसके दम पर उन्होंने मुंबई को पांच बार का चैंपियन बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+