रोहित शर्मा ने लिया सुनील गावस्कर से भिड़ने का फैसला? शिकायत दर्ज कराते हुए लगाए गंभीर आरोप

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा अच्छा नहीं गया था। वह बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। रोहित शर्मा की आलोचना भी काफी देखने को मिली थी। पहले टेस्ट में वह बच्चे के जन्म की वजह से नहीं खेले थे और ऑस्ट्रेलिया देरी से गए थे।

इसके बाद चार टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा खेले थे और टीम इंडिया को वहां सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की कप्तानी और अप्रोच पर नाराजगी जताई थी। गावस्कर को रोहित का रवैया पसंद नहीं आया था।

rohit sharma

अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा ने मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है और सुनील गावस्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। खबरों की मानें, तो रोहित शर्मा ने बीसीसीआई में जाकर एक आधिकारिक शिकायत दर्ज करवा दी है। रोहित ने सुनील गावस्कर की बातों पर आपत्ति जताई है।

क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कप्तान ने अपनी आलोचना को अच्छे उत्साह के साथ नहीं लिया। रोहित शर्मा ने खराब मैनर में अपनी आलोचना करने को लेकर बीसीसीआई में शिकायत दर्ज कराई है। रोहित ने यह भी कहा कि कुछ बाहरी परिस्थितियों के कारण वह प्रदर्शन भी अच्छा नहीं कर पाए थे।

Rohit Sharma ने क्या बताया?

एक बीसीसीआई सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि रोहित को लगा कि सुनील गावस्कर द्वारा अनावश्यक रूप से आलोचना करना सही नहीं था। इस वजह से उन्होंने गावस्कर की शिकायत बीसीसीआई में दर्ज कराई है। इससे उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव बन गया और उन्होंने बोर्ड को आकर अपनी बात कह दी।

Rohit Sharma रणजी में भी रहे फ्लॉप

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा महज 31 रन ही बना पाए थे। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में भी खेले थे। इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं चल पाया। रणजी ट्रॉफी की दोनों पारियों में वह फ्लॉप रहे थे। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा की शिकायत पर बोर्ड का क्या फैसला आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+