Shreyas Iyer से हुई गलती तो रोहित शर्मा ने किया दिल छू लेने वाला काम, पत्नी के सामने बचाई ट्रॉफी की इज्जत!
CEAT Cricket Award Event, Shreyas Iyer Viral Video: हाल ही में सीईएटी क्रिकेट अवॉर्ड (CEAT Cricket Award) का आयोजन मुंबई में किया गया था। इस प्रोग्राम के दौरान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो महज़ कुछ सेकंड्स का है, लेकिन इसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया कि फैंस के दिलों में उनकी इज्जत और बढ़ गई है।
श्रेयस अय्यर ने जमीन पर रखी ट्रॉफी (CEAT Cricket Award Event, Viral Video)
घटना उस समय की है जब युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा रहा था। यह वही टूर्नामेंट है जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब पर कब्जा किया था। सम्मान लेते ही श्रेयस अय्यर ने अनजाने में अपनी ट्रॉफी को मंच से लाकर अपने टेबल के पास जमीन के पास रख देते हैं।

रोहित शर्मा ने जीता फैंस का दिल
लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, रोहित शर्मा ने तुरंत झुककर उस अवॉर्ड को उठाया और वापस सम्मानपूर्वक मेज पर रख दिया। रोहित का यह सहज अंदाज कैमरे में कैद हो गया और यह वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने इसे भारतीय क्रिकेट की संस्कृति और रोहित शर्मा का बड़प्पन बताकर खूब सराहने का काम कर रहे हैं।
अय्यर का रहा दमदार प्रदर्शन
बता दें कि पुरस्कार पाने वाले श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बल्ले से धमाल मचाया था। वह टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने 5 पारियों में 243 रन बनाए, जिसमें दो अहम अर्धशतक शामिल थे। अय्यर की यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि उन्होंने कठिन समय पर बल्लेबाजी करते हुए कई बार टीम को मुश्किल से बाहर निकाला था। वह जरूरत पड़ने पर पारी को संभालते भी थे और तेजी से रन भी बनाते थे।
अब अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ होने वाली तीन मैचों की आने वाली वनडे सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है। जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से हो रही है। अय्यर ने इस साल 8 वनडे मैचों में 53.00 की औसत और 93.59 के स्ट्राइक रेट से 424 रन बनाए हैं। जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications