'मुझे हमारी भारतीय सेना पर गर्व है' Rohit Sharma ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कही द‍िल जीतने वाली बात

Rohit Sharma On Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे जंग को देखते हुए आईपीएल 2025 को सस्पेंड कर दिया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार यानी 9 मई को आईपीएल रोकने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का मुकाबला 8 मई को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से ही आईपीएल को रद्द करने की खबरें सामने आ रही थी।

रोहित शर्मा ने कही दिल वाली बात (Rohit Sharma On Operation Sindoor)

रोहित शर्मा ने अब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर अपनी दिल की बात कही है। रोहित ने लिखा कि हर गुजरते पल के साथ, हर फैसले के साथ, मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस होता है। हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए खड़े हैं। हर भारतीय के लिए ज़िम्मेदार होना और किसी भी फर्जी खबर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना जरूरी है। सभी सुरक्षित रहें।

Rohit Sharma 1

रोहित ने लिखा ऑपरेशन सिंदूर और जय हिंद

रोहित शर्मा ने अपने पोस्ट के साथ दो हैशटैग का इस्तेमाल किया, ऑपरेशन सिंदूर और जय हिंद। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी शिविरों पर हमला करने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। सैन्य ठिकानों को छोड़कर नौ जगहों को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई सावधानीपूर्वक और सीमित थी। जिसके लिए हर कोई भारत की तारीफ कर रहा है।

इस वजह से किया गया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले के बाद किया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारत के आधिकारिक बयान के अनुसार यह हमला तनाव बढ़ाने की कोशिश किए बिना हमले के पीछे शामिल लोगों को सबक सिखाने के इरादे से किया गया था। वहीं पाकिस्तान का इस पर अलग ही प्रतिक्रिया रही है। जिससे दोनों ही देशों के बीच तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+