Rohit Sharma: 'मेरी जान में जान आ गई,' रोहित शर्मा ने खास मौके पर बयां किए जज्बात, खुलकर कही दिल की बात
टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुरुवार दोपहर कर्जत में एक क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित फैंस को भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र में यह नई सुविधा अगली पीढ़ी के सुपरस्टार तैयार करेगी।
इस दौरान सैकड़ों फैंस जामखेड इलाके में कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हुए, जहां एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। 'हिटमैन' के आते ही क्राउड ने रोहित-रोहित के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। रोहित शर्मा भारी क्राउड के बीच मंच पर आए और अपना भाषण दिया।

अगला गिल, जायसवाल, बुमराह यहीं से निकलेगा
हिटमैन ने कहा कि, 'अब जब हमने कर्जत में अकादमी खोल दी है, तो मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगला गिल, जायसवाल, बुमराह यहीं से निकलेगा।'
समारोह के दौरान क्रिकेट के मैदान पर रोहित शर्मा की हालिया उपलब्धियां भी चर्चा का विषय रहीं। उन्होंने बारबाडोस में टी20 विश्व कप में भारत की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की, जिससे ICC ट्रॉफी के लिए 11 साल का इंतजार खत्म हुआ।
टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा ने वहां मौजूद फैंस से कहा कि, 'हमारा बड़ा लक्ष्य विश्व कप जीतना था, विश्व कप जीतने के बाद मेरी जान में जान आ गई।' इसके बाद कार्यक्रम के मेजबान ने भीड़ से पूछा कि क्या रोहित को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व करना चाहिए, जिस पर लोगों ने जोरदार प्रतिक्रिया देते हुए अपनी सहमति जताई।
टेस्ट सीरीज में जीत के बाद मुंबई लौटे रोहित शर्मा
कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत के बाद रोहित शर्मा बुधवार को मुंबई लौट आए। उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनौतीपूर्ण सीरीज के लिए कमर कस रही है, जो 16 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर को समाप्त होगी।
इस सीरीज में 3 टेस्ट मैच शामिल होंगे। इस सीजन में भारत का लक्ष्य तीन और जीत हासिल करना है, ताकि अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी योग्यता सुनिश्चित कर सके। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार WTC फाइनल में पहुंचने की ख्वाहिश रखती है, क्योंकि उसे इंग्लैंड में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़िए- ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को मिला खास संदेश, दिल जीत लेगा ऋषभ पंत और शुभमन गिल का मैसेज
करजत में रोहित शर्मा की क्रिकेट अकादमी की स्थापना भविष्य की प्रतिभाओं को निखारने की उनकी प्रतिबद्धता और भारतीय क्रिकेट की क्षमता में उनके विश्वास का प्रमाण है।












Click it and Unblock the Notifications