ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को मिला खास संदेश, दिल जीत लेगा ऋषभ पंत और शुभमन गिल का मैसेज
ICC Womens T20 World Cup, 2024: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने यूएई में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक खास संदेश दिया है। पंत ने अपने एक्स अकाउंट पर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि, 'विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मेरी शुभकामनाएं। हम सभी आपके लिए उत्साहित हैं।'

पंत के बाद शुभमन गिल ने भी भारतीय महिला टीम को प्रोत्साहित करने के लिए एक्स का सहारा लिया। उन्होंने महिला टीम के जुनून और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'हमारी अद्भुत महिला खिलाड़ियों को ICC महिला टी-20 वर्ल्ड 2024 के लिए शुभकामनाएं! आपका समर्पण और जुनून लाखों लोगों को प्रेरित करता है। जब आप विश्व मंच पर चमकेंगी तो हम सब आपके साथ हैं!'
टीम इंडिया के सामने होगी बड़ी चुनौती
दरअसल, टूर्नामेंट आज यानी 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, भारत खुद को एक चुनौतीपूर्ण ग्रुप में पा रहा है। भारत को छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, मौजूदा एशिया कप चैंपियन श्रीलंका और व्हाइट फर्न्स के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। यह मार्की टूर्नामेंट बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ शुरू होगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा भारत का मैच
भारत अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर, शुक्रवार को सोफी डिवाइन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए पसंदीदा टीमों में से एक है क्योंकि उसने इस शोपीस इवेंट के लिए एक मजबूत टीम की घोषणा की है। ओपनिंग कॉम्बिनेशन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ में से एक है क्योंकि शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना टीम को तेज शुरुआत देने के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़िए- हार्दिक पांड्या ने NCA में अगस्त्य के साथ की ट्रेनिंग, ऑलराउंडर ने बेटे को बताया सबसे बड़ी प्रेरणा
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर)*, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजाना सजीवन।ट्रेवलिंग रिजर्व- उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर। नॉन ट्रेवलिंग रिजर्व- राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा।












Click it and Unblock the Notifications