T20 World Cup: रोहित शर्मा तोड़ देंगे धोनी का बड़ा कीर्तिमान, टी20 का बादशाह बनने से एक कदम दूर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मुकाबला अहम है। पहले ही मैच में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया दो अंक हासिल करने का प्रयास करेगी। रोहित शर्मा एक रिकॉर्ड के करीब हैं।

रोहित शर्मा के पास भारत का सबसे सफल टी20 कप्तान बनने का मौका रोहित शर्मा के पास है। वह इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ने के करीब हैं। टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने का कीर्तिमान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है।

indian team

रोहित शर्मा ने भारत के लिए 54 मैचों में 41 टी20 मैचों में जीत दर्ज की है। इस मामले में वह महेंद्र सिंह धोनी के बराबर हैं। धोनी से आगे निकलने के लिए रोहित शर्मा को एक जीत की दरकार है। अगर वह आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करते हैं, तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

विराट कोहली द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद साल 2021 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था। इसके बाद भारतीय टीम ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंची थी। इस साल रोहित शर्मा उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करते हुए 17 सालों का सूखा समाप्त करेगी।

सबसे ज्यादा टी20 मैचों में जीत दर्ज करने का कीर्तिमान बाबर आज़म के नाम है। बाबर आज़म ने 81 मैच खेलकर 46 मैचों में जीत दर्ज की है। उनके बाद युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा का नाम आता है। उन्होंने 44 मैचों में जीत दर्ज की है। इयोन मॉर्गन ने 42 और अफगानिस्तान के असगर अफगान के नाम भी 42 जीत है।

देखना होगा कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय टीम का कैसा प्रदर्शन रहेगा। न्यूयॉर्क के नसाऊ क्रिकेट काउंटी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। ड्रॉप इन पिचों पर मैच होंगे, बल्लेबाजों के लिए यहाँ कोई मदद नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+