VIDEO: रोहित शर्मा को देखते ही खुशी से झूम उठी ये महिला खिलाड़ी, 'हिटमैन' से मिले कप्तानी के टिप्स

Rohit Sharma beautiful video goes viral: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। यही वजह है कि दुनिया के किसी भी कोने में रोहित के सर्मथकों की भीड़ लग जाती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित शर्मा स्टेडियम से बाहर आ रहे थे तभी उनसे एक खास महिला फैन टकरा गई।

रोहित से मिली महिला फैन: वेस्टइंडीज में लोकल विंग क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाता है। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली एक लोकल टीम की महिला कप्तान रोहित शर्मा से मिलने उनके पास पहुंच गई। रोहित शर्मा ने भी फैन को निराश नहीं किया और उनसे लंबे समय तक बातचीत की। इस दौरान क्रिकेट की कुछ जरूरी टिप्स भी रोहित ने फैन के साथ शेयर किया।

India Vs West Indies 1

टेनिस बॉल खेल चुके हैं रोहित: विंग बॉल क्रिकेट टेनिस बॉल क्रिकेट की तरह ही होता है। भारत में रोहित शर्मा ने लंबे समय तक टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने का काम किया है। रोहित शर्मा से मिलने के बाद महिला ने मीडिया से बात की और बताया कि वह रोहित शर्मा की बहुत बड़ी फैन हैं। वह लंबे समय से रोहित को फॉलो कर रही हैं।

रोहित से मिले जरूरी सुझाव: महिला फैन ने बताया कि रोहित शर्मा ने उनसे क्रिकेट पर बात की। इस दौरान उन्होंने कप्तानी को लेकर भी कुछ जरूरी सुझाव दिया। महिला खुद अपनी टीम की कप्तान हैं। ऐसे में महिला के लिए रोहित की तरफ से मिलने वाली टिप्स काफी अहम है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: रोहित शर्मा और इस महिला फैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैन के प्रति रोहित की विनम्रता देखकर हर कोई हिटमैन की तारीफ कर रहा है। मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं। वह भारत से अब भी 209 रन पीछे है। ऐसे में मैच का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए अहम होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+