Team India Return: टीम इंडिया की पीएम मोदी के साथ मुलाकात पूरी, अब मुंबई रवाना होने की तैयारी

Team India Return: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेता घर लौट आए हैं। चैंपियन टीम की घर वापसी पर देश में जश्न का माहौल है। दिल्ली एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत के बाद, रोहित की टीम इंडिया आईटीसी मौर्या होटल पहुंची, जहां उनका एकबार फिर ग्रैंड वेलकम हुआ। रोहित शर्मा की टीम पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।

पीएम मोदी के आवास पर पहुंची टीम इंडिया
टीम इंडिया के शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम सुबह 11:30 बजे के करीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलने पहुंची। यहां मोदी के साथ टीम इंडिया की मुलाकात पूरी हो चुकी है। टीम इंडिया अब मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।

indian team meets pm modi

नरीमन पॉइंट से एक खुली बस में होगा रोड शो
टीम इंडिया के मुंबई पहुंचने के बाद शाम को नरीमन पॉइंट से एक खुली बस में रोड शो होगा। विजय बस परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

स्पेशल फ्लाइट से भारत पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित एक विशेष उड़ान से घर लौटी। टीम को नई दिल्ली पहुंचने में 16 घंटे लगे, विमान गुरुवार सुबह 6:00 बजे पर उतरा। जैसे ही टीम की बसें रोहित शर्मा और उनके साथियों को लेकर ITC मौर्य होटल पहुंची, BCCI ने बारबाडोस से घर लौटते समय टीम के शानदार इन-फ्लाइट सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+