IPL 2025: रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस छोड़ना हुआ तय? ये टीमें हैं तुरंत खरीदने को तैयार

Rohit Sharma: पिछले साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीने जाने के बाद से ही रोहित शर्मा को टीम बदलने की सलाह मिल रही थी। फैन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर था और हार्दिक पांड्या को काफी ट्रोल किया गया। इस बार आईपीएल में बड़ा ऑक्शन होने वाला है।

एक बार फिर से खबरें सामने आ रही हैं कि रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस छोड़ने वाले हैं। यह तय माना जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा को आईपीएल की कुछ टीमें कप्तान बनाने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं, ऐसे में वह अलग राह अपना सकते हैं।

rohit sharma

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस बार रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहेंगे। चोपड़ा का कहना है कि व्यक्तिगत तौर पर मैं समझता हूँ कि रोहित अब नहीं रुकेंगे। आपको रिटेन इस सोच के साथ किया जाता है कि कम से कम टीम के साथ तीन साल रुकें। यह महेंद्र सिंह धोनी के साथ हो सकता है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की कहानी अलग है।

चोपड़ा ने कहा कि रोहित खुद मुंबई छोड़ देंगे या टीम उनको छोड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि टीम छोड़ने के बाद रोहित शर्मा ऑक्शन में नहीं जाएंगे बल्कि ट्रेड विंडो से किसी अन्य टीम में चले जाएंगे। गौरतलब है कि रोहित शर्मा के फैन्स भी चाहते हैं कि उनको अन्य टीम में जाकर कप्तान बनना चाहिए।

अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़कर जाते हैं, तो कुछ टीमों की नजरें उनके ऊपर रहने वाली हैं। शिखर धवन ने संन्यास लिया है, पंजाब किंग्स में कप्तान की कुर्सी खाली है। रोहित शर्मा को पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया जा सकता है।

कुछ ऐसी खबरें भी आई हैं कि लखनऊ सुपर जायन्ट्स से केएल राहुल जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो वहां भी कप्तान की पोजीशन खाली हो जाएगी। रोहित शर्मा को लखनऊ में भी कप्तान बनाया जा सकता है। फैन्स की चाहत तो यह भी है कि रोहित को आरसीबी में जाना चाहिए। वह आरसीबी में जाते हैं, तो आईपीएल में आधे से भी ज्यादा फैन्स आरसीबी को सपोर्ट करेंगे क्योंकि वहां विराट कोहली पहले से मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+