World cup 2023: क्या वर्ल्ड कप टीम में होंगे श्रेयस अय्यर? रोहित शर्मा ने फिटनेस पर कही ये बात

Shreyas Iyer Injury Updates: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। हिटमैन अब सीधा पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को एशिया कप खेलते नजर आएंगे। एशिया कप के बाद भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है। साल 2011 के बाद भारत में एक बार फिर वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहेगी।

अय्यर की फिटनेस पर बोले रोहित: वर्ल्ड कप से पहले भारत के टॉप खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय है। रोहित शर्मा ने अब नंबर चार पर अपने प्रदर्शन से दमदार छाप छोड़ने वाले श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ी जानकारी दी है। रोहित शर्मा ने कहा कि अय्यर फुल फिटनेस हासिल करने की राह पर है। वह आने वाले समय में भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Shreyas Iyer 1

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगी थी चोट: श्रेयस अय्यर लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ा था। चोट के कारण श्रेयस आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी टीम को श्रेयस की कमी खली थी।

रोहित शर्मा ने दिए संकेत: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद अय्यर की इंजरी को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। अय्यर की फिटनेस पर रोहित ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले हम फिंगर्स क्रॉस कर सकते हैं। अय्यर काफी हद तक अपनी चोट से उबर चुके हैं, लेकिन मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरने में उन्हें अभी और समय लग सकता है। श्रेयस अय्यर एशिया कप के लिए शायद टीम का हिस्सा ना बन पाए। अगर ऐसा होता है तो यह भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+