एशिया कप के IND vs PAK मुकाबले की तैयारी में जुटे रोहित शर्मा, मिल गया शाहीन अफरीदी का तोड़?

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के आगाज में अब सिर्फ दो का समय बाकी है। इसके लिए रोहित शर्मा एंड कंपनी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत अपने एशिया कप के सफर की शुरुआत दो सितंबर को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के साथ करेगा।

इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों के सामने पाकिस्तान पेस अटैक की चुनौति होगी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इसका तोड़ निकालने में जुटे हैं। इसके तहत बंंगलुरू में चल रहे एशिया कप कैंप में दूसरे और तीसरे दिन मैच सिम्युलेशन में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की गई।

Shaheen Afridi Rohit Sharma

शनिवार को हुए अभ्यास सेशन के दौरान रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ जमकर हाथ खोले। इस दौरान उन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी से गेंदबाजी कराई गई। 33 वर्षीय ने पहले कभी भारत के लिए नहीं खेला है, और हो सकता है कि उनके पास अफरीदी की तरह देर से मूवमेंट करने का कौशल न हो, लेकिन एक अभ्यास गेंदबाज के रूप में नेट पर उनकी उपस्थिति से भारत को यह एहसास होगा कि पाकिस्तान की तेज गेंदबाज का कैसे सामना करना है।

रोहित शर्मा बनाम शाहीन अफरीदी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित और शाहीन का आमना-सामना केवल तीन बार हुआ है। 2018 एशिया कप में के दौरान रोहित ने अपने मैच विजेता शतक के साथ शाहीन की 18 गेंद पर 19 रन बनाए थे, लेकिन जब दुबई में 2021 टी20 विश्व कप की मैच में शाहीन गेंदबाज के रूप में लौटे, तो उन्होंने रोहित को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। इसके बाद रोहित ने 2022 टी20 विश्व कप के मुकाबले में शाहीन की पांच गेंद पर चार रन बनाए थे।

पिछले विश्व कप के बाद से रोहित 18 पारियों में 31 की औसत से सात बार आउट हुए हैं। इनमें से पांच आउट शुरुआती पावरप्ले में हुए हैं। दूसरी ओर शाहीन ने इसी अवधि के दौरान 20 पारियों में 22 की औसत से 29 दाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है, जिनमें से 10 विकेट नई गेंदों से आए थे।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, आर्मी से लेकर रेंजर्स तक तैनात

शाहीन अफरीदी के खिलाफ रोहित शर्मा को क्या करना चाहिए?
शनिवार को स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए जब अनिकेत के खिलाफ रोहित के अभ्यास मैच की क्लिप चलाई गई, तो भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कप्तान को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मिड-ऑन और मिड-विकेट फील्ड में खेलने की सलाह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+