'प्लीज रोहित मुंबई इंडियंस को छोड़ दो', हिटमैन से फैंस ने की गुजारिश, सोशल मीडिया पर आया सैलाब
Rohit Sharma IPL 2024: भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तानी के पद से हटा दिया है। रोहित शर्मा की जगह अब हार्दिक पंड्या मुंबई की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। साल 2024 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम मैदान पर उतरने वाली है।
फैंस का फूटा गुस्सा: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार फैंस मुंबई इंडियंस की आलोचना कर रहे हैं। रोहित शर्मा के फैंस लगातार मुंबई इंडियंस पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक रोहित शर्मा के साथ मुंबई फ्रेंचाइजी ने बहुत ही बड़ा अन्याय किया है। यही वजह है कि हिटमैन के फैंस अब रोहित शर्मा को मुंबई की तरफ से खेलते हुए नहीं देखना चाहते हैं।

खुश नहीं हैं फैंस: गुरुवार यानी की 21 दिसंबर को सुबह से ही सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस लगातार प्लीज रोहित लिव एमआई करके रोहित को ट्रेंड करा रहे हैं। हार्दिक पंड्या के कप्तान बनाए जाने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि रोहित शर्मा अब किसी दूसरी फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल में बतौर कप्तान हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।
रोहित हो रहे हैं ट्रेंड: आईपीएल के इतिहास में पहली बार मिनी ऑक्शन के बाद अगले दिन ट्रेड विंडो को खोला गया। 20 दिसंबर को एक बार फिर से खिलाड़ियों के लिए ट्रेड विंडो को खोल दिया गया। लेकिन रोहित शर्मा अभी भी मुंबई इंडियंस में बरकरार हैं। रोहित शर्मा से फैंस लगातार गुजारिश कर रहे हैं कि वह मुंबई का साथ छोड़कर किसी और टीम के लिए आईपीएल में अपना दमखम दिखाएं।












Click it and Unblock the Notifications