रोहित शर्मा वेस्टइंडीज में टी20 टीम में करेंगे वापसी! जानें अचानक क्यों लिया उन्होंने यह फैसला

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिया है कि वह टी20 टीम में फिर से खेल सकते हैं। अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खेल सकते हैं। यह वर्ल्ड कप विंडीज के अलावा यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका में भी खेला जाएगा।

भारतीय टीम के सलेक्टर्स ने अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियरों से आगे सोचते हुए युवाओं को मौका दिया है। वेस्टइंडीज दौरे पर युवा टीम ही खेल रही है। पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम को हार्दिक पांड्या ही लीड करते हुए नज़र आए रहे हैं।

rohit sharma

यूएसए में क्रिकेटकिंगडम एकेडमी के लॉन्च पर रोहित शर्मा ने कहा कि यूएस में एन्जॉय करने के लिए आने के अलावा एके और कारण भी था। आप जानते हैं कि यहाँ वर्ल्ड कप भी है। जून 2024 में इस हिस्से में भी टी20 वर्ल्ड कप होना है। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि हर कोई उत्साहित होगा इसलिए मैं भी इसे लेकर उत्साहित हूं।

रोहित शर्मा ने आईसीसी इवेंट्स की अहमियत को लेकर भी अहम प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट को जीतना चाहिए। अन्य वर्षों की तरह हम अपना बेस्ट देते हुए ट्रॉफी अपने नाम करने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर कहा कि वह फिट हैं, देखते हैं वर्ल्ड कप तक कैसा रहता है।

गौरतलब है कि वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच खेलने के बाद रोहित शर्मा नहीं खेले थे। अगले दो मैचों में उनको आराम दिया गया था। विराट कोहली को ही रेस्ट दिया गया था। टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और कोहली पहले ही टीम में शामिल नहीं किये गये थे। पांड्या को कप्तान बनाया गया।

इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना है। रोहित शर्मा और कोहली की भूमिका इस टूर्नामेंट में काफी अहम होने वाली है।वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को तैयारी करने का मौका एशिया कप में मिलेगा। एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+