World Cup 2023: क्या अगले मैच में उपलब्ध होंगे हार्दिक पांड्या? कप्तान रोहित शर्मा ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट

India vs Bangladesh, World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला आज, 19 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच को भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर जीत लिया है, जोकि टीम इंडिया की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के प्रदर्शन और हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, यह एक अच्छी जीत थी, जिसका हमें इंतजार था। हमने अच्छी शुरुआत नहीं की, लेकिन खिलाड़ियों ने बीच के ओवरों में और अंत में इसे वापस हमारे पक्ष में ला दिया। इन सभी मैचों में हमारी फील्डिंग शानदार रही है, यह कुछ ऐसा है जो आपके नियंत्रण में है, जहां आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर सकते हैं।

hardik pandya injury

उन्होंने आगे बताया कि, 'गेंदबाज ने काफी सूझबूझ के साथ प्रदर्शन किया, उन्होंने समय रहते यह समझ लिया कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। जड्डू गेंद और कैच में शानदार थे, हम एक ग्रुप के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शतक का कोई मुकाबला नहीं किया जा सकता है।

रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या पर दिया बड़ा अपडेट
रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या की चोट पर कहा कि, उन्होंने (हार्दिक) थोड़ा दर्द महसूस किया, वास्तव में कोई बड़ी बात नहीं है। हम देखेंगे कि कल सुबह वह कैसा प्रदर्शन करते हैं और फिर योजना बनायेंगे कि आगे कैसे बढ़ना है। टीम में हर कोई दबाव से गुजर रहा है, मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्राउड आ रही है, स्टैंड भरे हुए हैं, उन्होंने हमें निराश नहीं किया है, वे शानदार रहे हैं और मुझे यकीन है कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, वे और अच्छा करेंगे।

कैसे चोटिल हुए हार्दिक पांड्या
दरअसल, गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के नौवें ओवर में हार्दिक ने सलामी बल्लेबाज लिटन दास को दूसरी गेंद फेंकी और फॉलोथ्रू में अपने दाहिने पैर से गेंद को रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनका एंकल ट्विस्ट हो गया और वे वहीं गिर पड़े।

हार्दिक को दर्द में देख मैदान पर तुरंत फीजियो पहुंच गए। उन्होंने टेपिंग की और गर्म पट्टी को बांधी। इसके बाद भी हार्दिक पांड्या ने हार नहीं मानी और गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन वे पूरी तरह फिट नहीं थे, जिसके बाद उन्हें कप्तान की सलाह पर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें- Virat Kohli Century: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा 48वां शतक, खुशी से झूम उठे फैंस

विरोट कोहली ने पूरा किया हार्दिक पांड्या का ओवर
हार्दिक के चोटिल होने के बाद, जब वह गेंदबाजी के लिए जा रहे थे तभी अंतिम क्षण में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली हस्तक्षेप करते दिखे और दोनों ने उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद कोहली ने ओवर की अंतिम तीन गेंदें फेंकी, जिसे देखकर पुणे के दर्शक काफी खुश हुए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक चोट की गंभीरता पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+