Virat Kohli Century: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा 48वां शतक, खुशी से झूम उठे फैंस
India vs Bangladesh, World Cup 2023: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 17वां मुकाबला आज, 19 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मुकाबले को भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर जीत लिया है, जोकि टीम इंडिया की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है। इस मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद 103 रन बनाए, जोकि उनके वनडे करियर का 48वां शतक है।
भारत ने बांग्लादेश के 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान कोहली के नाबाद शतक ने टीम की जीत की खुशी को दोगुना कर दिया। विराट को अलावा शुभमन गिल (53) और रोहित शर्मा (48) ने भी बल्ले से सभी को प्रभावित किया।

भारत की गेंदबाजी के दौरान जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए, जिससे भारत ने बांग्लादेश को 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन पर रोक दिया। विराट कोहली का ये विश्व कप में उनका पहला शतक है, जो उनका कुल मिलाकर 78वां शतक है। उन्होंने 97 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया।
विराट कोहली अपने 48वें वनडे शतक के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (49) के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 का पहला शतक बांग्लादेश के खिलाफ पुणे के एमसीए स्टेडियम में शतक लगाया है।
इस पारी के साथ कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वकालिक चौथे टॉप स्कोरर बनने के लिए जयवर्धने से भी आगे निकल गए। वह अब इस खास लिस्ट में केवल सचिन तेंदुलकर (34,357 रन), कुमार संगकारा (28,016 रन) और रिकी पोंटिंग (27,483 रन) से पीछे हैं। कोहली के अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26,026 रन हो गए हैं।
वनडे विश्व कप में 2015 सीजन के बाद यह कोहली का पहला शतक है। कोहली ने टूर्नामेंट में इससे पहले तीन मैचों में दो अर्द्धशतक बनाए। कोहली ने वनडे विश्व कप के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए ब्रायन लारा और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया। वह अब सचिन तेंदुलकर (2278 रन), रिकी पोंटिंग (1743 रन) और कुमार संगकारा (1531 रन) से पीछे हैं।












Click it and Unblock the Notifications