Rohit Sharma की कप्तानी पर मचा बवाल तो 'हिटमैन' ने किया ये कमाल, शुरू कर दी नई तैयारी
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली दस विकेट के हार के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने रोहित शर्मा की कप्तानी की आलोचवना कर रहे हैं।
Rohit Sharma fitness updates: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली दस विकेट के हार के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने रोहित शर्मा की कप्तानी की आलोचवना कर रहे हैं। रोहित की कप्तानी और उनकी फील्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार मीम्स बनाए जा रहे हैं। रोहित की फील्डिंग और फिटनेस पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

जोरदार वापसी की तैयारी में रोहित
भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह रोहित शर्मा को ही बताया जा रहा है। रोहित बल्ले से पूरे वर्ल्ड कप के दौरान फ्लॉप रहे। वहीं उनके टीम चयन पर भी फैंस और क्रिकेट के दिग्गज सवाल खड़े कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल को नहीं खिलाने पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब रोहित शर्मा ने अब अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। बांग्लादेश दौरे पर रोहित शर्मा की वापसी होनी है।

फिटनेस पर रोहित ने किया काम शुरू
वर्ल्ड कप के मुकाबलों में रोहित शर्मा को कई बार मिस फील्डिंग और कैच ड्रॉप करते पाया गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह एक आसान सा रन आउट करने चूक गए थे। लेकिन अब रोहित वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में रोहि फिटनेस पर काम करते नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

रोहित से छीनी जा सकती है कप्तानी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार रात एक बड़ा फैसला लेते हुए बोर्ड ने चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही ऐसी खबरें भी हैं कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया जा सकता है। बीसीसीआई के एक सूत्र की मानें तो रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टी-20 की कप्तानी सौंपी जाने की बातें चल रही है। न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर रोहित को आराम दिया गया है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में रोहित हार्दिक की कप्तानी में टीम में खेलते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications