रिटायरमेंट के बाद रोहित शर्मा का पहला वीडियो आया सामने, पूर्व भारतीय दिग्गज के साथ दिखे
Rohit Sharma: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर रोहित शर्मा ने अपने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया है। इंग्लैंड दौरे के लिए उनको टेस्ट टीम में लेने से मना करने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। हालांकि रोहित शर्मा ने अंदरूनी बातें नहीं बताई लेकिन रिपोर्ट्स में यही सामने आया है।
संन्यास के एक दिन बाद ही रोहित शर्मा का नया वीडियो सामने आ गया है। इसमें वह पूर्व भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह के साथ दिख रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद पहली बार उनका कोई वीडियो सामने आया है। उन्होंने अपने रिटायरमेंट का फैसला इन्स्टाग्राम स्टोरी से बताया था।

रोहित शर्मा इस वीडियो में हरभजन सिंह के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों बातचीत कर रहे हैं और हरभजन सिंह के साथ यह वीडियो किसी होटल का नज़र आ रहा है। कुछ अन्य लोग भी उनके साथ हैं। रोहित शर्मा उतने खुश नहीं दिख रहे हैं, जैसे वह अक्सर दिखा करते हैं।
वह आईपीएल में अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच में देखेंगे। इस सीजन आईपीएल में शुरुआती दौर में फ्लॉप रहने के बाद रोहित शर्मा ने तीन अर्धशतक जमाए हैं और वह अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे हैं।
टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की मंशा तो उनकी नहीं थी लेकिन हालिया डेवलपमेंट के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने बीसीसीआई को कप्तान बदलने के लिए कह दिया था।
रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया था कि रोहित शर्मा को बोर्ड के फैसले के बारे में बता दिया गया था। इसके बाद ही उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट को लेकर कहा कि मैं इस प्रारूप में खेलता रहूँगा। फ़िलहाल तो भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाएगी, टीम इंडिया का नया कप्तान भी घोषित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications