Video: जब Ajinkya Rahane की बात सुनकर ठहाके मारकर हंसने लगे Rohit Sharma, जानें क्या है पूरा मामला

India vs West Indies Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अजिंक्य रहाणे को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होना है, जिसका पहला मैच डॉमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाना है। इस बीच रहाणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर कप्तान रोहित शर्मा ठहाके मारकर हंसते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

दरअसल, अजिंक्य रहाणे की टीम इंडिया में वापसी उनके दमदार प्रदर्शन के कारण हुई है। रहाणे ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में खुद को साबित करने के बाद ही टीम में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में बेशक भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन यहां भी रहाणे ने अपने प्रदर्शन से एक बड़ी छाप छोड़ी।

Rohit Sharma

हालांकि, इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 35 साल का है, फिर भी वह खुद को एक ऐसे युवा खिलाड़ी के रूप में देखते हैं जो रनों और सफलता का भूखा है। लेकिन, जब अनुभवी बल्लेबाज से 35 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम में वापसी के बारे में पूछा गया तो वह थोड़ा चिढ़ गए और उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अभी भी युवा हैं और उनमें काफी क्रिकेट बाकी है।

दरअसल, डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले मीडिया से बात करते हुए एक रिपोर्टर ने 'इस उम्र में' उनकी वापसी के बारे में पूछ लिया। 35 साल की उम्र में वापसी के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए रहाणे ने कहा कि 'इस उम्र में मतलब? मैं अभी भी जवान हूं। और मेरे अंदर अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।'

रहाणे की प्रतिक्रिया सुन रहे भारतीय कप्तान अपनी हंसी नहीं रोक सके, और जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसते नजर आए। रहाणे ने आगे कहा कि उन्होंने खुद पर काफी काम किया है और भविष्य के बारे में सोचे बिना भारत के लिए प्रदर्शन करने को उत्सुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+