'सर आप चिंता क्यों करते हैं, आपके पास लॉर्ड है', रोहित शर्मा ने गोयनका से किया मजेदार सवाल
Rohit Sharma video: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मजेदार बात कही है। शुक्रवार को लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2025 में इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया। यह ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की चार मैचों में दूसरी जीत थी, जबकि मुंबई इंडियंस चार मैचों में अपनी तीसरी हार का सामना कर चुकी है।
रोहित शर्मा ने संजीव गोयनका से कही ये बात (Rohit Sharma video)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मैच के बाद लखनऊ के ऑलराउंडर और अपने घरेलू मुंबई टीम के साथी शार्दुल ठाकुर के साथ हल्की-फुल्की बातचीत करते नजर आए। संजीव गोयनका को अपनी ओर आते देख रोहित शर्मा ने तुरंत कहा कि जब 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर आपकी टीम में मौजूद हैं तो आप किसी बात की चिंता न करें।

मस्ती भरे मूड में नजर आए गोयनका
एक अन्य वीडियो में संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत और रोहित शर्मा के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आए। इस जीत से एलएसजी छह मैचों में चार अंकों के साथ आईपीएल 2025 अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर खिसक गई। रोहित शर्मा ट्रेनिंग के दौरान लगी घुटने की चोट के कारण एलएसजी के खिलाफ़ नहीं खेल पाए थे। रोहित शर्मा की जगह राज अंगद बावा ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया।
लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मुंबई इंडियंस का मुकाबला 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। लखनऊ के लिए इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। 19वें ओवर में ठाकुर ने सिर्फ 7 रन ही दिए जिसकी बदौलत लखनऊ इस मुकाबले को जीतने में सफल रही।












Click it and Unblock the Notifications