World Cup 2023: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, कोई भी भारतीय नहीं कर सका ऐसा, लगाई छक्कों की झड़ी
World Cup 2023, Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में एक अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा शुरुआती ओवर से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा का यह अंदाज टीम के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। रोहित शर्मा पहले पिच पर सेट होने के लिए कुछ गेंद का समय लेते थे। लेकिन अब वह अपने खेल को पूरी तरह से बदल चुके हैं।
रोहित कर रहे हैं कमाल: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 गेंद में 46 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा भले ही अपना अर्धशतक नहीं बना सके। लेकिन अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाने में सफल रहे। रोहित शर्मा की तेज शुरुआत से भारतीय टीम के आने वाले बल्लेबाजों को काफी फायदा होता है। रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में इसी तरीके से टीम को शुरुआत दिलाने में कामयाबी हासिल की है।

रोहित ने बनाया ये रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ चार छक्के लगाने के साथ ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल रोहित शर्मा एक कैलेंडर ईयर में भारत की ओर से 50 वनडे छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले वनडे क्रिकेट में भारत के लिए किसी भी बल्लेबाज ने इस तरह का कारनामा नहीं किया था।
जानिए टॉप पर है कोन: भारत के अलावा दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाले रोहित शर्मा तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले इस लिस्ट में सबसे ऊपर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का नाम है। डिविलियर्स ने एक साल में 58 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है। साल 2015 में डिविलियर्स के बल्ले से 58 छक्के निकले थे। वहीं दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं।
क्रिस गेल ने साल 2019 में 56 छक्का लगाने का कमाल किया था। वहीं रोहित शर्मा ने साल 2023 में कुल 53 छक्के लगा चुके हैं। अभी भी वर्ल्ड कप के कई मुकाबले बाकी है यानी कि रोहित शर्मा के पास अब डिविलियर्स से आगे निकलने का बेहतरीन मौका है। रोहित शर्मा अगर इसी तरह से बल्लेबाजी करते रहे तो वह इस रिकार्ड को आसानी से तोड़ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications