वर्ल्ड कप के लिए अर्शदीप सिंह के चयन पर आखिरकार कप्तान रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप से पहले टीम के खिलाड़ियों को लेकर अपनी बात रखी।

नई दिल्ली, 19 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप से पहले टीम के खिलाड़ियों को लेकर अपनी बात रखी। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने लगभग वर्ल्ड कप टीम में शामिल हर भारतीय खिलाड़ी को लेकर थोड़ी-बहुत बातचीत की। इस दौरान बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चयन को लेकर भी रोहित शर्मा से सवाल किया गया।

रोहित शर्मा ने अर्शदीप को सराहा

रोहित शर्मा ने अर्शदीप को सराहा

रोहित शर्मा ने कहा कि अर्शदीप सिंह शानदार गेंदबाज है और इसलिए वह टीम इंडिया के लिए खेल रहा है। वर्ल्ड कप में अर्शदीप के चयन पर रोहित ने कहा कि एशिया कप उनके लिए पहला इंटरनेशनल डेब्यू था, जिसमें उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। हमने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ दोनों ही मुकाबले काफी क्लोज जाकर गंवाया था, अर्शदीप ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी।

धारदार गेंदबाजी से बनाई टीम में जगह

धारदार गेंदबाजी से बनाई टीम में जगह

मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित ने आगे कहा कि जब अर्शदीप गेंदबाजी करते हैं तो उनके इरादे बिल्कुल साफ होते हैं। वह अंत के ओवरों में अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम के लिए रन बचाते हैं। आईपीएल में उन्होंने कई बार ऐसा किया है, यही वजह है कि अर्शदीप सिंह का सिलेक्शन वर्ल्ड कप के लिए किया गया है। हमें उम्मीद है कि वह वहां भी अच्छा करेंगे।

सोशल मीडिया पर ट्रोल किए गए थे अर्शदीप

सोशल मीडिया पर ट्रोल किए गए थे अर्शदीप

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेले गए एक अहम मुकाबले में अर्शदीप के हाथों से आसिफ अली का कैच छूट गया था। जिसके बाद मैच पूरी तरह से पलट गया और पाकिस्तान ने भारत को हराकर सुपरफोर में अपनी बढ़त बना ली। इस घटना के बाद से ही अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। इतना ही नहीं अर्शदीप के विकीपीडिया पेज के साथ भी छेड़छाड़ की गई।

कप्तान को था युवा गेंदबाज पर भरोसा

कप्तान को था युवा गेंदबाज पर भरोसा

हालांकि, मैच गंवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जाकर अर्शदीप सिंह का कॉन्फिडेंस बढ़ाया था। मैच के बाद उन्होंने कहा था कि अर्शदीप कैच छूटने की वजह से निराश था। इसके बावजूद भी उसने आखिरी ओवर में शानदार यॉर्कर फेंकी और आसिफ अली को बोल्ड किया। अगर वह मानसिक रूप से मजबूत नहीं होता तो ऐसी गेंदबाजी नहीं कर पाता। वह भारत के लिए आने वाले समय में एक बेहतरीन गेंदबाज साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+