रितिका 'हिटमैन' की हिट जोड़ी सेलिब्रेट कर रही है शादी की 7वीं सालगिरह, ये लव-स्टोरी भी रही खास
हिटमैन रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की जोड़ी अपनी 7वीं सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन दोनों की लव-स्टोरी भी दिलचस्प रही जो दोस्ती से शुरू होकर प्यार में तब्दील हुई और शादी के रूप में अपनी मंजिल को हासिल हुई।

भारतीय क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की जोड़ी क्रिकेट के सबसे क्यूट कपल में से एक है। रोहित की एक बहुत बड़ी दुनिया उनके परिवार में बसती है जिसमें उनकी बेटी समायरा भी नए सदस्य के तौर पर शामिल हुई हैं। रोहित से शादी के बाद रितिका ने कई मैचों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस दौरान अपने पति के साथ उनकी जो कमेस्ट्री देखने को मिलती थी वह कमाल की नजर आई। रोहित के शतक, आउट, बाउंड्री पर रितिकी के रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनते रहे हैं। रितिका का चेहरा संवेदनशील है जिस पर हाव-भाव बहुत तेजी से आते हैं। कई बार तो वे रोहित की बैटिंग के दौरान रो भी पड़ीं जिस पर हिटमैन ने बाद में चुटकी लेते हुए बताया कि अब उनकी पत्नी ठीक हैं और वह स्माइल कर रहीं हैं।

पहली मुलाकात युवी ने बना दी मजेदार
रोहित-रितिका की जोड़ी ऑन-फील्ड और ऑफ फील्ड बहुत चर्चाएं बटोरती है। रोहित की शख्सियत के लोग दीवाने हैं और रितिका के साथ कप्तान साहब की लव-स्टोरी भी मजेदार है। दोनों ने 6 साल एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचा ली। ये मुलाकात भी कुछ ऐसे हुई कि युवराज सिंह ने भी अपनी भूमिका निभाई। रितिका एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थी और युवराज सिंह उनके भाई की तरह थे। भारत का ये महान बल्लेबाज रितिका से राखी बंधवाता था। स्पोर्ट्स इवेंट में जाहिरी तौर पर रितिका की उपस्थिति होनी ही थी लेकिन वहां रोहित का जाना भी हो जाता था। ऐसे ही मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। पहली मुलाकात बहुत दिलचस्प थी जहां पर रोहित रितिका को देख रहे थे और युवी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ऐसे मत देखो वो लड़की मेरी बहन है।

मुलाकातें दोस्ती में तब्दील होती हुईं प्यार में बदल गईं
आगे रोहित रितिका की मुलाकातें दोस्ती में तब्दील होती हुईं प्यार में बदल गईं। 6 साल दोनों की लव-स्टोरी चली जिसके बाद इस जोड़ी ने शादी करने का फैसला किया। रोहित एक बढ़िया साथी और पति साबित हुए। वे एक पारिवारिक इंसान हैं। उनका रोमांटिक अंदाज विराट कोहली से कम नहीं है। रोहित ने घुटनों पर बैठकर रितिका के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। रोहित मुंबई से आते हैं जहां पर बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और फिर रितिका के प्रति प्रेम-इजहार करने के लिए उसी जगह को चुना।

एक क्रिकेटर के रूप में रोहित को विकसित होने में मदद मिली
पांच फीट पांच ईंच लंबी रितिकी का एक भाई भी है जिसका नाम है कुणाल सजदेह। रोहित ने एक बार कहा था कि मुश्किल समय में रितिका उनके लिए चट्टान की तरह खड़ी रहती हैं। ये एक ऐसा रिश्ता है जिसने उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में विकसित करने में मदद की। रोहित का कहना है कि जब वे परिवार के पास होते हैं तो क्रिकेट की बातें नहीं करते।
फिलहाल रोहित चोट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व बाहर हो चुके हैं। टीम इंडिया 14 दिसंबर को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की तैयारी कर रही है।
(Photo Credit- Rohit Sharma/Ritika Sajdeh Instagram)












Click it and Unblock the Notifications