IND vs AFG: रोहित और कोहली की हुई वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का ऐलान

Indian T20 team against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा बतौर कप्तान वापस आ गए हैं। उनके अलावा विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है।

टीम में शिवम दुबे को भी शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से बाहर हैं। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पांड्या भी बाहर हैं। उनको लेकर पहले ही खबर सामने आ गई थी। भारतीय टीम में जितेश शर्मा और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर हैं।

indian team

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया है। उनको आराम देने का फैसला लिया है। सिराज के साथ भी यही मसला रहा है। दोनों दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट टीम का हिस्सा थे। उनके अलावा केएल राहुल भी शामिल नहीं किये गए हैं। राहुल की सोशल मीडिया पोस्ट्स से लगता है कि वह दक्षिण अफ्रीका में फ़िलहाल छुट्टियाँ बिता रहे हैं।

ईशान किशन को टीम में शामिल नहीं किया गया है, इसे लेक स्थिति साफ़ नहीं हो पाई कि ऐसा क्यों हुआ है। ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन व्यक्तिगत कारणों से वह वापस भारत आए थे। बाद में केएस भरत को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया था।

टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली काफी समय के बाद आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी दोनों नहीं खेले थे। दक्षिण अफ्रीका में भी दोनों नहीं खेले थे। दोनों मौकों पर टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी।

भारतीय टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+