Roger Binny बन सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष, सौरव गांगुली जल्द छोड़ेंगे प्रेसिडेंट का पद!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

BCCI New President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मौजूदा समय में रोजर बिन्नी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन जल्द ही ऑफिश्यली रूप से उनके नाम पर मुहर लगाई जा सकती है।

Recommended Video

    Sourav Ganguly नहीं लड़ेंगे BCCI का चुनाव,World Cup विजेता खिलाड़ी सबसे आगे | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    Roger Binny

    बीसीसीआई अध्यक्ष पर जल्द होगा फैसला

    न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारत के पूर्व आलराउंडर रोजर बिन्नी सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकते हैं। वह इस रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। रोजर बिन्नी के अलावा दूसरा कोई भी नाम अब तक सामने नहीं आया है। बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष की कमान संभालेंगे, जबकि सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    11 और 12 अक्टूबर तक कर सकेंगे नामांकन दाखिल

    बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष सहित कई पदों पर चुनाव लड़ने के लिए 11 और 12 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करना है। अगले सप्ताह नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जिसके बाद ही चीजें साफ हो पाएगी। दिल्ली में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की बैठक में बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के अलावा उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल, आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व सचिव निरंजन शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी शामिल थे। गौरतलब है कि सौरव गांगुली ने 23 अक्टूबर 2019 को बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+