श्रीलंका लीजेंड्स की दूसरी जीत में चमके सनत जयसूर्या, बॉलिंग से उधेड़ी इंग्लैंड लीजेंड्स की बखिया
कानपुर, 14 सितंबर: श्रीलंका लीजेंड्स की टीम ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के मैच नंबर पांच में इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दे दी है। यह मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला गया। श्रीलंका ने इंग्लैंड क 19 ओवर में 78 रनों पर ही ढेर करने के बाद आसानी से टारगेट को चेज कर लिया। (फोटो सौजन्य- @RSWorldSeries ट्विटर)

यह श्रीलंका लीजेंड्स की लगातार दूसरी जीत थी। इस दौरान श्रीलंका के पूर्व ओपनर तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस टीम ने पहले मैच में हाई स्कोरिंग मुकाबला करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी जहां पर दिलशान ने जबरदस्त शतक लगाया था। दिलशान ही टीम के कप्तान भी हैं।
मंगलवार को ये लीजेंडरी सनथ जयसूर्या थे जिन्होंने चार ओवर में तीन रन देकर चार ही विकेट चटकाए। उन्होंने दो ओवर मेडन भी फेंके और इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर को उड़ा दिया। जयसूर्या को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना कुछ ज्यादा ही भाता है। उन्होंने एक बार 1996 के विश्व कप में अपनी बैटिंग से अंग्रेजों को ढेर किया था जो बड़ा फेमस हुआ था। अब ये गेंदबाजी में बारी थी, वो भी रिटारयमेंट के बाद।
जयसूर्या ने स्टिकी विकेट का पूरा फायदा उठाया। कप्तान इयान बेल ने आउट होने से पहले 24 गेंदों पर केवल 14 ही रन बनाए और वे चतुरंगा डि सिल्वा की गेंद पर आउट हो गए। सिल्वा ने भी दो विकेट निकाले।
पेसर नुवान कुलसेकरा भी दो विकेट लेने में कामयाब रहे और श्रीलंका ने इंग्लैंड को एक बार भी ढंग से जमने नहीं दिया।
टारगेट का पीछा करते हुए दिलशान ने 15 गेंदों पर 21 रन बना। इसके बाद उपल तरंगा और दिलशान मुनावीरा ने बढ़िया काम किया। जीवन मेंडिस ने अंत में काम पूरा करके लंका को 3.3 ओवर बाकी रहते हुए जीत दिला दी।
श्रीलंका के फिलहाल चार अंक हैं और वे इंडियन लीजेंड्स से दो अंक आगे हैं। इंडिया की कमान सचिन तेंदुलकर के हाथों में है जिन्होंने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को मात दी थी। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज आठ टीमों का टूर्नामेंट है जहां पर इंडिया लीजेंड्स का अगला मुकाबला आज वेस्ट इंडीज लीजेंड्स के साथ होगा।












Click it and Unblock the Notifications